अबुवा आवास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाना बंद करे झारखंड सरकार: राम लाला दुबे 06/01/24

अबुवा आवास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाना बंद करे झारखंड सरकार: राम लाला दुबे
फोटो: प्रेस विज्ञप्ति देते किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए बताया की झारखंड सरकार अबूवा आवास के नाम पर जनता को बहला कर अपनी पार्टी का प्रचार कर रही है। लगातार एक महीने से आपकी सरकार आपके द्वार क्रायकर्म कराकर सभी पंचायतों से हजारों आवेदन जमा कराया गया। फिर कई दिनों से स्थल सर्वे कराया गया । आम सभा  उसके बाद फिर सर्वे इस तरह अबुआ आवास के नाम पर समय पैसा दोनो जनता का बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा प्रखंड का अन्य उपयोगी जनता का काम  जनता दरबार के चलते बंद पड़ा है। यह सरकार जनता की गाढ़ी कमाई इस कार्यक्रम के बहाने पानी की तरह बहा रही है ।जनता सब समझ रही है पिछले साल भी आपकी सरकार आपके द्वार कार्यकर्म के द्वारा हजारों आवेदन लिए गए थे। सरकार सही में जनता को लाभ देना चाहती है तो पिछले जनता दरबार के आवेदन की समीक्षा करना चाइए था। सरकार समय पर ग्रीन कार्ड धारियों को राशन नहीं दे पा रही है छात्राओं को समय पर सावित्री बाई फुले योजना का लाभ नहीं दे पाई। किसानों को सुखाड़ राहत योजना का लाभ, फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दे पा रही है, यहां तक की अन्नदाता किसान के जिला के लगभग बीस किसानों  के पिछले साल के धान का पैसा बकाया राशि सरकार नहीं दे पा
 रही है। किसान युवा महिला छात्र मजदूर सभी सरकार की इस जन विरोधी मनसा से त्रस्त है। गए दिन अब उन्तीश बाकी समय आने पर जनता इसका पाई पाई हिसाब लेगी।
 मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे के साथ मंडल महामंत्री शशि रंजन दुबे  सीता राम तिवारी राम लखन प्रसाद  बिनोद प्रसाद राजेंद्र पांडे भोला मेहता ब्रजेश यादव आदि शामिल थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa