सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती। Bhawnathpur

भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर भाजपा के द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती।

भवनाथपुर:भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई भवनाथपुर के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया,मौके पर भाजपा नेताओं के द्वारा श्रद्धेय वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजली,दीपांजली एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
      कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव उर्फ़ जयप्रकाश यादव ने कहा की आदरणीय अटल जी के द्वारा जो सुशासन और उन्नत देश की नींव रखी गई है उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे लेकर जा रहे है। हम सभी आज सुशासन की शपथ लेते है आज हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत विश्व की उभरती आर्थिक ताकत के रूप में संपन्न हो रहा है। यह देश के  लोगों के समलित प्रयास  का नतीजा है जो देश के छात्र,नवजवान,किसान, मजदूर,उध्यमी जैसे लाखों लोग आज भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर देश को गढ़ने मे लगे है जिनके बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे स्थापित है ।आज विकसित होते भारत में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ रहा है। देश इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवा-सुविधाओं के मामले में आगे बढ़ रहा है, जिसका कारण श्रेष्ठ नेतृत्व है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेंद्र यादव ,भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी दयानंद यादव , जिला मंत्री मधुलता कुमारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज पहाड़िया , संजय यादव, अनिल चौबे , मनोज सिंह ,विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता  , बिपिन चौबे ,दयानंद सोनी , ब्रजेश चौबे, मोतीलाल पासवान, प्यारेमुहम्मद अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता गुप्ता , सरिता विश्वकर्मा , रेखा देवी,निरंजन पाठक , सुधीर सोनी, शैलेश चौबे , नवनीत यादव , ज्वाला पासवान ,मनोज रजक , पंकज साह , संजय ठाकुर ,संजय गुप्ता,उमेश वियार, दयानंद प्रजापति ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda