भवनाथपुर मंडल मे भाजयुमो का किया गया विस्तार..,शैलेश बने अध्यक्ष.bhawnathpur

भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर मंडल मे भाजयुमो का किया गया विस्तार..,शैलेश बने अध्यक्ष.।
भवनाथपुर भाजपा मंडल इकाई के द्वारा मंडल कार्यालय भवनाथपुर मे सांगठनिक विस्तार एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव की अध्यक्षता मे बैठक बुलाई गई,जिसमें मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा की वर्तमान कार्यकलापों पर चर्चा हुई और समीक्षोंप्रांत युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए सभी 9 पंचायतों से युवाओं का चुनाव कर कार्यकारिणी कमिटी बनी।
जिसमे शैलेश कुमार चौबे को अध्यक्ष वही उपाध्यक्ष के रूप मे निरंयु कुमार पाठक और दयानंद प्रजापति , महामंत्री  अंकित कुमार सिंह ,ज्वाल पासवान , मंत्री रामसूरत राम ,दयानंद यादव , मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पासवान , शोसल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार रजक , आईटी सेल प्रभारी चमन कुमार सिंह , संयोजक प्रियंका देवी सह संयोजक नवनीत कुमार यादव को बनाया गया वही 21 लोगों की कार्यसमिति के रूप मे चयन किया गया।
मौके पर भाजयुमो जिला कमिटी से भवनाथपुर  प्रभारी के रूप मे आये राजु रंजन पासवान के द्वारा सभी निर्वाचित कमिटी को बधाई देते हुए पार्टी के कार्यों पे बात रखी गई , नमो एप पर पार्टी के कार्यों , रिपोर्ट  को जमा करने और पंचायत स्तर पर युवा मोर्चा पंचायत कमिटी बनाकर संगठन को मजबूत करने सहित पार्टी लोकसभा और विधानसभा मे पूर्ण बहुमत से चुनाव में  जीत दर्ज करे इसकी रणनीति और कार्यो से अवगत कराया। 
 कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव  ने संबोधन किया और पार्टी के कार्यों को आम जन तक पहुचानने ,जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाकर लोगो को लाभ दिलवाने सहित अन्य विषयो पर बात रखी।
    इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेंद्र यादव ,भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी भगत दयानंद यादव , जिला मंत्री मधुलता कुमारी, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज पहाड़िया , संजय यादव, अनिल चौबे , मनोज सिंह ,विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता  , बिपिन चौबे ,दयानंद सोनी , ब्रजेश चौबे, मोतीलाल पासवान, प्यारेमुहम्मद अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता गुप्ता , सरिता विश्वकर्मा , रेखा देवी,निरंजन पाठक , सुधीर सोनी, शैलेश चौबे , नवनीत यादव , ज्वाला पासवान ,मनोज रजक , पंकज साह , संजय ठाकुर ,संजय गुप्ता,उमेश वियार, दयानंद प्रजापति ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi