जवाहर नवोदय विद्यालय ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल रेहला को 78 रनो से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

जवाहर नवोदय सेमीफाइनल में

 गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग
फोटो: मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते चाईबासा के जज सह गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी बिनोद कुमार, डॉक्टर सह पूर्व खिलाड़ी पंकज प्रभात, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे और अन्य

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता  के 12 वे दिन जूनियर वर्ग के क्वाटर फाइनल में जवाहर नवोदय विद्यालय ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल रेहला को 78 रनो से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में   जवाहर नवोदय विद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  अभिषेक के 33 ओर सुशील के दस  रनो के सहयोग से 119 रनो का स्कोर खड़ा किया। ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की और से शहनावज ने चार खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल रेहला की टीम ने 41 रनो  पर ही सिमट गई । जवाहर नवोदय विद्यालय की और से अभिषेक कुमार गुप्ता ने तीन विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार  जवाहर नवोदय विद्यालय के अभिषेक कुमार गुप्ता को   चाईबासा के जज सह गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी बिनोद कुमार, डॉक्टर सह पूर्व खिलाड़ी पंकज प्रभात, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जज विनोद कुमार ने कहा कि आप खेल को खेलते हैं तो तो खेल के दौरान आप मैदान में कई तरह के दबाव को झेलते हैं,और यही  दबाव आपको किसी भी क्षेत्र में आपको दबाव को झेलने में सक्षम बनाएगी। डॉक्टर पंकज प्रभात ने कहा की आप सभी लोग अभी से ही अपने अंदर  जितने का जज्बा को भर ले। खेलने में जो बेहतर है वह पढ़ने में भी और उसका जीवन में भी बेहतर होगा।
इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान ,विशाल कुमार, आलोक, आदित्य शुक्ला, धीरज, आदित्य तिवारी, दिव्य रंजन,  अमित उपाध्याय अभिषेक कुमार मनीष पाठक, आशुतोष रंजन ,सोनू कुमार सहित काफी संख्या में दर्शक शामिल थे। अंपायर की भूमिका मनीष उपाध्याय, सुमित मिश्रा ने निभाया वही  उद्घोषक की भूमिका मनोज तिवारी और स्कोरर की भूमिका दिव्य रंजन ने निभाया।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi