डंडई प्रखंड मुख्यालय के सिंचाई भवन स्थित अंबेडकर चौक परिसर में बुधवार को संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की 68 वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाई गई।
डंडई प्रखंड मुख्यालय के सिंचाई भवन स्थित अंबेडकर चौक परिसर में बुधवार को संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की 68 वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाई गई। इस दौरान महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रखंड के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान लोगों ने महामानव डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, संविधान निर्माता अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा,बाबा तेरा नाम रहेगा सहित अन्य नारे लगाया गया। वही प्रखंड के कई संस्थानों में भी समारोह आयोजित कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की संकल्प लिया। अंबेडकर चौक के समीप सिंचाई भवन परिसर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कार्यक्रम को आयोजित कर डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बसपा के केंद्रीय प्रभारी रामबाबू चीरगईया ने कहा कि भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग को मिले संवैधानिक अधिकार को केंद्र सरकार के द्वारा लगातार संविधान में संशोधन कर उनके हक व अधिकार को खत्म किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर के दिन ही हमारे बीच से महामानव, महान समाज सुधारक,अर्थशास्त्री, संविधान निर्माता को हमसे छीन लिया था। डॉ अंबेडकर ने भारतीय संविधान में देश के सभी लोगो को समता, स्वतंत्रता, बंधुता के साथ-साथ शोषण के विरुद्ध अधिकार दिया। जिससे सभी लोगो को एक समान सभी क्षेत्रों आगे बढ़ने का मौका दिया है। वही विशिष्ट अतिथि बसपा के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि डा अंबेडकर किसी एक समुदाय या वर्ग के ही नहीं बल्कि पूरे मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने बेशुमार परिस्थितियों का सामना कर भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। जिसमें सभी लोगों को एक समान जीवन जीने का अधिकार मिला। वही उन्होने उपस्थित लोगों से डॉ अंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने की अपील किया। वही मनीष सिंह ने विधायक भानु प्रताप शाही पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया जाता है। क्षेत्र को लोग आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। वही समाजसेवी रामदेव राम ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने सदैव जाति-पांति से ऊपर उठकर देश हित में कार्य किया और सभी को भारतीय संविधान में एक समान अधिकार दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों व असमानता पर आधारित समाज को समता मूलक समाज का निर्माण करने में लगाई। वही बसपा प्रखंड अध्यक्ष देवनाथ राम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ-साथ आजाद भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भी थे। डॉ आंबेडकर ने भारत में कई भाषाएं,धर्म व विभिन्नताए होने के बाद भी भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। कार्यक्रम को बसपा जिला प्रभारी प्रमोद राम,महेश्वर राम चुनमुन चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, अक्षय कुमार, रविदास विकास मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र राम सचिन आकाशदीप भारती कोषाध्यक्ष इंद्रजीत राम मंगा लाल भारती जितेंद्र भारती रामसागर राम सकलदीप राम,अवकाश कुमार सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।