कांग्रेस सांसद धीरज साहु के घर से 500 करोड़ अवैध पैसा पकड़ाने को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
गढ़वा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद धीरज साहु के घर से 500 करोड़ अवैध पैसा पकड़ाने को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नेताओं कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर चिनियां मोड़ से रंका मोड़ होते हुए मझीआंव मोड़ तक विरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम के दौरान मझीआंव मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवनाथपुर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक मुख्यमंत्री झारखंड को खुलेआम लुटने में लगे हुए हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी सांसद धीरज साहु का पैसा पकड़ा गया तो इससे मंत्री मिथलेश ठाकुर को दर्द ज्यादा हो रहा है इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस झामुमो मिलकर भ्रष्टाचार का इतिहास लिख रहे हैं उन्होंने कहा कि आखिर इतना पैसा कोई अपने घर में कैसे रख सकता है निश्चित रूप से झामुमो मुख्यमंत्री मंत्री का पैसा भी अवश्य होगा। इसलिए झामुमो नेताओं को दर्द ज्यादा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो ने मिलकर झारखंड को शर्मशार कर दिया है लेकिन झारखंड की जनता ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में सांसद बीडी राम ने कहा कि झामुमो कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है मंत्री की छटपटाहट से स्पष्ट हो रहा है कि झामुमो का पैसा भी ब्लैक एंड व्हाइट के लिए कांग्रेस सांसद के पास पहुंच रहा था उन्होने कहा कि झामुमो कांग्रेस मिलकर झारखंड को खोखला कर रहे हैं जो पैसा पकड़ाया है वह झामुमो कांग्रेस का भ्रष्टाचार जगजाहिर है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान रघुराज पाण्डेय बिनय चौबे सुरज गुप्ता राजीव रंजन तिवारी मुरली श्याम सोनी विवेकानंद तिवारी रामाशीष तिवारी बृजेन्द्र पाठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे जिला महामंत्री विकास तिवारी अविनाश पासवान संजय जायसवाल अनवर साह नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय प्रवीण जायसवाल लक्ष्मण राम ज्ञान रंजन चौबे अभिषेक तिवारी मनीष गुप्ता बलराम यादव रविन्द्र साव प्रेमानंद त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa