कांडी में पढ़े भारत बढ़े भारत विषय पर सेमिनार का आयोजन 13 दिसंबर को kandi

कांडी में पढ़े भारत बढ़े भारत विषय पर सेमिनार का आयोजन 13 दिसंबर को

कुणाल सारंगी, डॉक्टर रमेश चंचल, विनोद पाठक, अलखनाथ पांडेय, शौकत खान आदि का हो रहा आगमन
फोटो : सेमिनार का कार्यक्रम स्थल। 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : प्रसिद्ध स्वयं सेवी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 13 दिसंबर बुधवार को पढ़े भारत, बढ़े भारत विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में किया गया है। संस्था के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महती कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के सशक्त हस्ताक्षरों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बहरागोड़ा जमशेदपुर के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक सह प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ रमेश चंचल, ऑक्सब्रिज स्टार इंस्टीच्यूट मेदिनीनगर के डायरेक्टर राहुल चतुर्वेदी, दैनिक प्रभात खबर गढ़वा के ब्यूरो चीफ विनोद पाठक, प्रसिद्ध युवा समाजसेवी शौकत खान, आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा के डायरेक्टर अलखनाथ पाण्डेय, कर्मठ किसान एवं समाजसेवी सूर्यदेव सिंह व दैनिक भास्कर कांडी के पत्रकार प्रियरंजन सिन्हा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।  उल्लेखनीय है कि शशांक शेखर एवं उनकी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा समय-समय पर शिक्षा एवं समाज सुधार को लेकर मोटिवेशनल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इन कार्यक्रमों में सेवानिवृत आईएएस ओपी चौधरी, प्रसिद्ध राजनेता सह पूर्व मंत्री सरयू राय, पलामू प्रमंडल के आयुक्त, पलामू के आरक्षी उप महानिरीक्षक सहित कई उच्च पदाधिकारियों का आगमन होता रहा है। जिनके रचनात्मक विचारों से लोग लाभान्वित होते रहे हैं। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में इस बार शिक्षा को समर्पित विषय पढ़े भारत बढ़े भारत को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए व्यापक समाज हित में इसका लाभ उठाएं।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa