सूर्य मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार सुबह में भूमि पूजन किया गया mandir

            फोटो : मौके पर मौजूद लोग। 
              फोटो : मंदिर का प्रारूप। 
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : नयनाबार गांव में सूर्य मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार सुबह में भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पूरे गांव के लोग उपस्थित थे। कांडी प्रखंड व पंचायत अंतर्गत नयनाबार गांव में भगवान भास्कर के मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार की सुबह विहित मुहुर्त में भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित आचार्य वैद्यनाथ मिश्र ने यजमान पंकज कुमार गुप्ता धर्मपत्नी खुशबू गुप्ता से विधिवत पूजा अर्चना कराई। इस पवित्र अवसर पर ग्रामीणों ने सूर्य भगवान सहित अन्य देव शक्तियों का जमकर जयकारा लगाया। मालूम हो कि इस स्थल पर कई दशकों से लोक आस्था के महापर्व छठ का सामुहिक अनुष्ठान किया जाता रहा। हाल में संपन्न छठ महाव्रत के दौरान लोगों ने सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। इस मौके पर अनेक ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में अपने अंशदान की भी घोषणा की। इनमें से जैलेंद्र प्रसाद ने अपनी एजेंसी से 51 हजार रुपए का सिमेंट, छड़ व कंक्रीट जब भी काम शुरू हो देने की बात कही। जबकि गोविंद विश्वकर्मा ने भी 21 हजार रुपए जमा करने की बात कही। ग्राम वासी सह पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि नीचे भूतल पर एक खाली कमरा व प्रथम तल पर भगवान भास्कर के मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जबकि उसके ऊपर मंदिर का गुंबद रहेगा। इस मौके पर सुरेश्वर प्रसाद, जैलेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, लखन साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa