जरासंघ के बताएं गए मार्ग पर चलकर समाज में क्रांति लाई जा सकती हैं: सत्येन्द्रनाथ Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

जरासंघ के बताएं गए मार्ग पर चलकर समाज में क्रांति लाई जा सकती हैं:  सत्येन्द्रनाथ
मेराल के राजहारा में जरासंघ की मनाई गई जयंती
फोटो- जयंती समारोह का उद्घाटन करते पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी
गढ़वा। चंद्रवंशी समाज के तत्वावधान में गुरूवार को मेराल प्रखंड के राजहारा चंद्रवंशी टोला में मगध सम्राट महाराज जरासंघ के 5226 वें जयंती समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने फीता काटकर किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि महाराज जरासंघ के बताएं गए मार्ग पर चलकर समाज में नई क्रांति लाई जा सकती है। जरासंघ महाराज के कारण ही आज भी सनातन जिंदा है। उन्होंने अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए कई अहम प्रयास किए थे। पूर्व विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों को इतिहास की जानकारी मिलती है। लोगों को इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए। तभी जाकर पूर्व में लोगों से हुए गलतियां को सुधार करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि महाराज जरासंघ ने उन दिनों भी समाज में फैले कुरूतियों को दूर करने का काम किया था। वह खुद के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य की जनता का चिंता करते थे। लेकिन वर्तमान समय में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी चिंता कर रहे है। यहीं कारण है कि वे ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह अपने सम्राज्य का विस्तार करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि गढ़वा को खुलेआम लूटा जा रहा है। गरीबों का जमीन से लेकर यहां का बालू तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। लोग डर के कारण बोल नही पा रहे है। मंत्री के भय के कारण गढ़वा के लोगों को बोलने की आजादी तक समाप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार बाहरी भगाओं अभियान के मूड में है। मौके पर आनंद चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी, रामप्रवेश चंद्रवंशी, अनिल शर्मा, छोटू चंद्रवंशी, नरेश सिंह, शंभु चंद्रवंशी, ओमकार चंद्रवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी सहित काफी संख्या चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa