दीपावली व धनतेरस के अवसर पर पुरे कांडी प्रखंड हुआ रौशन
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : आकाश के तारे धरती पर आ गए थे, ऐसा प्रतीत हो रहा था जिले के कांडी प्रखण्ड में, जहां क्षेत्र के सभी गांवों में हर्षोल्लास के साथ प्रकाश का पर्व दीपावली मनाई गई। यहां विभिन्न गांवों में अलग-अलग नजारे दिख रहे थे। बता दें कि इस अवसर पर लोग अपने-अपने घरों व छतों पर शुद्ध घी व बत्ती के साथ मिट्टी के दिए जलाए। वहीं कांडी बाजार का नजारा अलग प्रकार का देखते ही बन रहा था। कई घरों की छतों पर तो चायनीज व चमचमाती झालरें व बल्ब भी आकर्षक लग रहे थे। वहीं इस पर्व पर बच्चों व युवाओं में बेहद खुशी देखी गई। इस अवसर पर बम-पटाखे भी मनोरंजन के साथ फोड़े गए। जबकि घरों व दुकानों में मां लक्ष्मी व गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई। वहीं कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मां सतबहिनी ऑटो नामक शो रूम से धनतेरस व दीपावली पर्व के अवसर पर पूरे एक सौ बाइक धड़ल्ले से बिकी। इस संबंध में प्रोपराइटर रविन्द्र कमलापुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अच्छे दामों पर छूट के साथ भी हीरो कम्पनी की एक सौ दो पहिया वाहन की बिक्री हुई। यह कांडी प्रखण्ड में रिकॉर्ड रहा कि उक्त शो रूम से सबसे अधिक बाइक की बिक्री हुई। उन्होंने क्षेत्र वासियों को प्रकाश का दीपावली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।जबकि कांडी बाजार में प्रकाश के पर्व पर महिलाएं व पुरुषों को देवी-देवताओं की फ़ोटो, मिठाई, दिए आदि खरीदते हुए देखा गया।