सतबहिनी झरना तीर्थ में कलशयात्रा में शामिल हुवे श्रद्धालु puja

फोटो-सतबहिनी झरना तीर्थ में कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
  कांडी : प्रखण्ड के सभी पूजा पंडालों में शनिवार को माता रानी का पट खुला। सप्तमी तिथि को माता जगदम्बे की मां काल रात्रि के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडाल का पट खुलते हीं श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बड़की चटनियां गांव में स्थापित पूजा पंडाल के लिए बेल निमंत्रण के साथ पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रमा यादव के नेतृत्व में विराट कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे व बैंड बाजा भी बज रहा था। सभी श्रद्धालु बेहद प्रसन्न थे। रंगबिरंगे कपड़ों में सभी कलशधारी अत्यधिक आकर्षक लग रहे थे। यह दृश्य देखने योग्य था। इस कलश यात्रा जहां से सभी कलशधारियों ने लगभग 5 किमी से अधिक की दूरी पैदल यात्रा तय कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटनियां के समीप डैम पर पहुंचे। जहां से विद्वान पंडित नंदू मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशधारियों के कलश में जल भरवाया। इसके बाद अभिमंत्रित जल के साथ कलश लेकर सभी श्रद्धालु पुनः पूजा पंडाल पंडाल पहुंच कर कलश स्थापित किया। मौके पर पूजा समिति के सचिव नारायण यादव, उप सचिव मुंद्रिका रजवार, कोषाध्यक्ष जानकी रजवार, उप कोषाध्यक्ष रघुवर यादव, उपाध्यक्ष अवधेश यादव व सत्येंद्र रजवार, उपेंद्र यादव, संजय रजवार, विकास यादव, अमरनाथ यादव, कृष्णा यादव, विनोद यादव, श्रवण यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। इस प्रकार विभिन्न गांवों से भी शनिवार को दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें डेमा, अधौरा, सोनपुरवा, देवडीह, महुली सहित अन्य गांवों का नाम शामिल है। उक्त सभी गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल से अपने अपने कलश में जल भरा।सभी हजारों श्रद्धालु गाजे बाजे व डीजे के साथ सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे थे। जबकि हरिगावां, घटहुआं कला सहित अन्य गांवों के कलशधारियों ने अन्य जलस्रोतों से जल भरी किया।प्रखण्ड के स्वंय सेवी संस्था युवा संघर्ष सेना के सौजन्य से शनिवार को  सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर जलयात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था किया गया था।संस्था के लोगों ने सभी श्रद्धालुओं को जलपान उपलब्ध कराया।संस्था के प्रमुख अनूप उपाध्याय के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया था।उसके साथ विवेका पाण्डेय,सुधीर सिंह,नवनीत सिंह,दीपक सोनी,रिशु गुप्ता,दीपक पाण्डेय, प्रिंस सोनी,हेमंत,नीतीश,छोटू सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest News

पिछले 10 घंटा से ब्लैक आउट Kandi