तरहसी(पलामू):नेहरू युवा केंद्र के द्वारा पलामू ज़िले के तरहसी में मनाया गया मेरी माट्टी मेरी देश कार्यक्रम। नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में तरहसी के कसमार पंचयात में मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता, PDNU संस्था में संथापक अक्षय कुमार कसमार पंचयात के मुखिया अरबिंद कुमार गुप्ता पंचयात समिति पति सूर्यदेव पासवान, उदयपुरा मुखिया पति सुजित भुइयां, सोनपुरा मुखिया पति मृत्युंजय सिंह, उपप्रमुख अजय कुमार सिंह नेहरू युवा केंद्र के युवा NYV अबिनाश कुमार मौजूद थे।सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पे पुष्पांजली ओर दिप प्रजालवित कर कार्यक्रम का शुरुवात किया गया। मंच का संचालन शिक्षक अंगद ठाकुर और अध्यक्षता अविनाश कुमार ने किया।मौके पे किसलय तिवारी ने कहा कि भारत के रक्षा में वीर शहीद के यादों को अमर बनाने के लिए और आने वाले समय की पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) जन नेतृत्व की पहल के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने इसी उत्सव की निरंतरता में ‘ मेरी माटी मेरा देश अभियान’ का शुभारम्भ किया है। कार्यक्रम की विषय-वस्तु के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 09 से 15 अगस्त, 2023 तक दिल्ली और उसके आसपास के विभिन्न वायु सेना स्टेशनों पर किया गया। माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी
ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का सुझाव देते हुए कहा था कि इसकी टैगलाइन ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ है। अभियान वेबसाइट के अनुसार, “राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्र और बहादुरों की उपलब्धियों काे जश्न मनाने को लेकर है।” वही भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली देवी ने कहा कि लवली गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश में चलाया गया अभियान मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत सभी के द्वारा घर-घर जाकर मिट्टी अथवा दो चुटकी चावल एकत्रित करने का संकल्प लिया गया है इसके पीछे देश के जाबांज वीरों ने बलिदान को समर्पित मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य दिल्ली में युद्ध स्मारक के निकट सुर वाटिका का निर्माण करना है उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज हमारे समाज में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है आज के बुद्धिजीवी माता पिता से अनुरोध किया की बेटियों की शिक्षा में अहम भूमिका कार्यक्रम में यहां के बच्चे एवं बच्चियों ने स्वागत गान एवं मेरी माटी मेरा देश गाने पर डांस भी किया।इस वर्ष यह अभियान गांव, पंचायत, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके ‘जनभागीदारी’ को बढ़ावा देने के लिए है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात एपिसोड 103 में कहा था, ”इसके तहत हमारे अमर शहीदों की याद में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।प्रधानाध्यापक गिरेन्द्र प्रभाकर, प्रधानाध्यापक नकुल प्रसाद, शिक्षक अशोक प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र शर्मा, अनुरुद्ध विश्कर्मा, धर्मजीत यादव, डॉक्टर रामजत शर्मा, प्रेमचंद पासवान, नितेश ठाकुर, बैनाथ राम, शिक्षक संदीप यादव, शिक्षक सतीश कुमार मेहता, कमलेश प्रजापति समेत सकैड़ो लोग मौजूद थे।