एम.के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल की छात्रा बेस्ट कैडेट एन.सी.सी. अवार्ड से सम्मानित। ncc

एम.के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल की छात्रा बेस्ट कैडेट एन.सी.सी. अवार्ड से सम्मानित।

ए.डी.जी. महोदय ने ₹1000 का दिया पुरस्कार
मेदिनीनगर:एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल मेदनीनगर के 27 छात्र एन.सी.सी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस आए। ये छात्र 44वीं बटालियन एन.सी.सी. पलामू द्वारा एस.पी.डी. कॉलेज गढ़वा में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने गए थे। इन छात्रों ने इस शिविर में उत्तम प्रदर्शन कर विद्यालय के सम्मान में चार चांद लगा दिया।इस शिविर में छात्रों को फायरिंग, शूटिंग, दौड़ कूद, के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना था। विद्यालय के छात्रों ने इसमें भी अपनी प्रतिभा का उत्तम प्रदर्शन किया। गायन में खुशी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्हें श्री अमनदीप सिंह ए.डी.जी. गढ़वा,ने ₹1000 देकर सम्मानित किया। खुशी का चयन आर.डी.सी. कैंप के लिए भी हुआ है। नृत्य में दक्ष कुमार,वाद-विवाद में रानी कुमारी ने प्रथम स्थान तथा समूह नृत्य में एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी . एन. खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय के छात्र पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उत्तम प्रदर्शन कर रहे हैं।एन.सी.सी. छात्रों के अंदर अनुशासन राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्य निष्ठा भरने का काम करती है।आने वाले समय में राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत यह छात्र अनेक क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान कर देश की उन्नति में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।एन.सी.सी. प्रमाण पत्र के आधार पर इन छात्रों को उच्च शिक्षा एवं सेवा क्षेत्र में आरक्षण का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। विद्यालय के अन्य छात्र भी इनसे प्रेरणा लेंगे और इस तरह के कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेंगे।कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षिका सुश्री सुदेशना राय एवं सुश्री शिप्रा सुमन ने किया। खेल शिक्षक श्री विक्रम राय एवं श्रीमती काजोल सिंह संगीत शिक्षक श्री नीरज कुमार सिन्हा ,श्री अनंत पाठक एवं सुश्री अनुश्री चक्रवर्ती ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi