प्रखंड के सभी पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया Ketar

प्रखंड के सभी पंचायतों में  मुखिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया
केतार।  केतार प्रखंड के सभी पंचायतों में  मुखिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस क्रम में मुकुन्दपुर पंचायत सचिवालय परिसर में मुखिया मुंगा साह, बलीगढ़ पंचायत सचिवालय परिसर में मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,पाचाडुमर में मुखिया श्याम सुंदर बैठा,परती कुशवानी पंचायत में मुखिया मुन्नी देवी,परसोडीह में मुखिया बसंती देवी, लोहरगाडा़ पंचायत में मुखिया नीलम देवी और केतार पंचायत सचिवालय परिसर  और सुप्रसिद्ध चतुर्भुजी मंदिर परिसर में मुखिया प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर पंचायत सचिवालय के कैंपस सहित आसपास साफ़ सफाई किया गया। इस अभियान में चतुर्भुजी मंदिर परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ भी शामिल हुए,और मंदिर परिसर की साफ-सफाई किया।इस मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में अहम योगदान है ,यह हमारे स्वस्थ्य जीवन का हिस्सा है, इसके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है।
हमें अपने घर व परिसर के साथ ही आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन श्रमदान करना चाहिए।वहीं परिवार और समाज के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए। मौके पर राम बिचार साहू, हेमंत पाठक, विनोद भगत ,संजय पाल,धर्मेन्द्र सिंह,जितेंद्र प्रसाद, विरेन्द्र लाल, अशोक पासवान सहित अन्य लोग मौजूद।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda