डंडई से संवाददाता बिंदु कुमार कि रिपोर्ट,
डंडई में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू के आगमन व पुराने वीडियो सोमा उरांव के स्थानांतरण पर प्रमुख कांति देवी की अध्यक्षता में विदाई सामान समारोह आयोजन किया गया।
डंडई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू के आगमन व पुराने वीडियो सोमा उरांव के स्थानांतरण पर प्रमुख कांति देवी की अध्यक्षता में विदाई व सामान समारोह आयोजन किया गया । सम्मान समारोह में पुराने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव को अंग वस्त्र व फूलमाला पहनाकर गढ़देवी मां का स्मृति चिन्ह और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का तस्वीर भेंट किया गया, तथा भावविहीन तरीके से विदाई दी गई । विगत 4 वर्षों के कार्यकाल में उनके द्वारा की गई कार्यों को लोगों ने सराहना किया, और लोगों के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूरे निष्ठा के साथ क्षेत्र में विकास के गति लाने में हर संभव मदद किया गया और क्षेत्र में काफी विकास हुई, साथ ही लोगों ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी विकास की उम्मीद लगाए हुए है। वही नए प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू को माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधान सहायक अभय आनंद ने किया।
मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी शाबाज अंसारी, अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम,जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान, उप प्रमुख अंजली देवी , विस सूत्री अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी,जरही मुखिया महेंद्र चौधरी , लावही मखिया बच्चा लाल गुप्ता, डंडई मुखिया धनवंती देवी , पचौर मुखिया सरिता कुमारी सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण चंद्रवंशी विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, घूरबीगण बैठा ,संदीप कश्यप ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता , रारो मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर, महेश्वर राम, अजय पासवान,ललन चौधरी रामाशीष प्रसाद, सहायक,मनरेगा जेई मुकेश दुबे ,चुनमुन चौधरी सहित ब्लॉक के कर्मी उपस्थित थे।