भाजपा नेता शशांक शेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिसा के राज्यपाल बनने पर बधाई दी. bjp

भाजपा नेता शशांक शेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिसा के राज्यपाल बनने पर फोन कर बधाई दी.
साकेत मिश्रा 
मालूम हो की देर रात झारखंड में बड़ी खबर आई जहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिसा राज्य के राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया, वही भाजपा युवा नेता शशांक शेखर ने  फोन करके नवनयुक्त राज्यपाल को बधाई दी है,शशांक ने कहा कि पहली बार झारखंड में पांच वर्षो तक सरकार चलाने में रघुबर दास सफल रहे उनके बेहतर कार्यशैली को हम याद करते रहेंगे इनके बेहतर कार्य 181 जनसंवाद,महिलाओं के नाम मात्र 1 रूपय में रजिस्ट्री,मुफ्त गैस चूल्हा,किसानों के लिए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना जैसे सैकड़ों योजना धरातल पर उतरा था,इनके अधिकारियों के प्रति कड़े तेवर आम जनता के भलाई के रूप में देखा है, भ्रष्टाचार,नक्सलवाद जैसे बड़े पैमाने पर ध्वस्त करने का कार्य किया है।
शशांक ने धन्यवाद कहते हुए कांडी आने का न्योता दिया है।