हर घर में नल से मिलेगा जल, प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी मिलेगा : मंत्री मिथिलेश news

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

हर घर में नल से मिलेगा जल, प्रति व्यक्ति 55 लीटर पानी मिलेगा : मंत्री मिथिलेश
मंत्री ने किया मेराल प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालां का भ्रमण।

फोटो -पूजा समिति के लोगां के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों में पूजा पंडाल का भ्रमण किया। मंत्री ने पूजा अर्चना कर गढ़वा के सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की। सभी पूजा पंडालां में सहयोग राशि भी प्रदान किया। मौके पर मंत्री ने अटौला स्थित शिव मंदिर मंडप एवं छपरवार स्थित देवी मंडप का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। पूजा समिति के लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। साथ ही मंत्री ने समिति के लोगां को सम्मानित भी किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने उपस्थित लोगां को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी का आशीर्वाद एवं गढ़वा के जनता के सहयोग से आज गढ़वा सहित पूरे राज्य में काफी तेजी से बेहतर विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में पेयजल की काफी समस्या बनी रहती है। बहुत जल्द यह समस्या दूर होगी। आगामी दो साल के अंदर हर घर में नल से जल मिलेगा। पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर के हिसाब से पानी मिलेगा। यदि कभी 55 लीटर से कम प्रति व्यक्ति पानी मिले तो आप ठेकेदार को बांधकर घर में रख लें। यदि आपको पूरा पानी नहीं मिलता है, तो ठेकेदार का भी खाना पानी बंद कर दें। उन्होंने कहा कि अपना हक एवं अधिकार लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक होना पड़ेगा। अपना अधिकार लड़कर लेना होगा। यदि ग्रामीण जागरूक नहीं होंगे तो ठेकेदार खर्च बचाने के लिए कम मोटर चलाकर कम पानी भी आपूर्ति कर सकता है। इसके लिए ग्रामीणों की जागरूकता जरूरी है। मंत्री ने कहा कि जब तक हर घर में नल से जल नहीं पहुंचता है तब तक के लिए उन्हांने मुख्यमंत्री से लड़कर प्रत्येक पंचायत में 10-10 चापाकल लगवाने की व्यवस्था किया है। इसका टेंडर भी हो चुका है। यथाशीघ्र चापाकल लगाने का कार्य पूर्ण होगा। मंत्री ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा आवश्यकतानुसार चयनित स्थान पर ही चापाकल लगेगा। ऐसा नहीं होगा कि झामुमो के नेता, कार्यकर्ता हैं, विधायक के आदमी हैं तो उनके आंगन में चापाकल लगे। ऐसा कभी नहीं होगा। जहां जरूरत हो वहीं लगेगा। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के गद्दी पर जो लोग बैठे हैं वे झारखंड की जनता को कितना परेशान कर रहे हैं यहां के गरीबों को आवास तक नहीं दिया गया। यह सब माता रानी देख रही हैं। ऐसे लोगां को सबक सिखायेंगी। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट है फिर भी मैं शामिल नहीं हुआ। अपने क्षेत्र के जनता के बीच उनकी समस्या दूर करने के लिए साथ में हूं। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, सचिव राजेश बैठा, सुड्डू, मिथिलेश देव, राजेंद्र चौधरी, धर्मराज भारती, दयानंद तिवारी, उदय तिवारी, नंदू तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, गंगा चंद्रवंशी, रमेश पाल, जयनंदन सिंह, बबीता देवी, सुजाता सिंह, लव कुमार, ललन चंद्रवंशी, प्रदीप साव, अनिल साह, लालबिहारी प्रजापति, अवधेश पासवान, ब्रजेश चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।
-----
मंत्री के कार्यां से प्रभावित हो 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
फोटो -पार्टी का पट्टा पहनाकर शामिल कराते मंत्री
फोटो -पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मेराल प्रखंड के छपरवार खुर्द, चेचरिया, खोरीडीह, विकताम, अरंगी, पढ़ुआ, लोवादाग, संगबरिया, तेनार, बस स्टैंड मेराल (मेराल पश्चिमी), मेराल पूर्वी, गांदा, अरंगी, करकोमा, हासनदाग, गेरूआ, बाना आदि पंचायतों के विभिन्न गावों में स्थित पूजा पंडालां का भ्रमण किया। इस दौरान मेराल प्रखंड के छपरवार खुर्द दुर्गा पूजा पंडाल भ्रमण के दौरान विभिन्न पार्टियों के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। लोगां ने मंत्री श्री ठाकुर के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से खोलरा ग्राम निवासी हरिलाल चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, रूकम चौधरी, हरिशंकर चौधरी, पिंटू चौधरी, बिकेश चौधरी, राधा चौधरी, चेचरिया निवासी सकुंती देवी, सुचिता देवी, संजू देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, सोनी देवी, लखमनिया देवी, मीरा देवी, रीता देवी, शांति देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, सचिव राजेश बैठा, सुड्डू, मिथिलेश देव, राजेंद्र चौधरी, धर्मराज भारती, दयानंद तिवारी, उदय तिवारी, नंदू तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, गंगा चंद्रवंशी, रमेश पाल, जयनंदन सिंह, बबीता देवी, सुजाता सिंह, लव कुमार, ललन चंद्रवंशी, प्रदीप साव, अनिल साह, लालबिहारी प्रजापति, अवधेश पासवान, ब्रजेश चंद्रवंशी आदि लोग उपस्थित थे।

Latest News

ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत Garhwa