वज्रपात की घटना में एक महिला की हुई मौत,परिजनों में छाया मातम vajrapat

डंडई से संवाददाता बिंदु कुमार कि रिपोर्ट

डंडई थाना क्षेत्र के टोरीकला गांव में  बुधवार को वज्रपात की घटना में एक महिला की हुई मौत,परिजनों में छाया मातम
डंडई थाना क्षेत्र के तसरार पंचायत के टोरीकला गांव में  फागू भुइयां के पत्नी बसमतिया देवी उम्र करीब 65 का बुधवार को वज्रपात से मौत हो गई। मृतक के स्वजन फागू भुइयां, अशोक भुइयां, संजय भुइयां, सविता कुंवर ने बताया कि बासमती देवी सुबह का करीब 10 बजे घर से बहेवा जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी बीच दिन के करीब 4 बजे हल्की बारिश के साथ जोरदार गरज तड़प के साथ   वज्रपात हो गयी। जिससे बसमतिया देवी का घटनास्थल पर मौत हो गई। वही 10 बकरियां में से 8 बकरियां भी वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद जंगल में लकड़ी लेने गए लोगों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दिया।इसके बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनो को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन  में मृतक के स्वजन घटनास्थल पहुंच रोते बिलखते शव को लेकर घर आया। शव को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया रो रो कर लोगों को बुरा हाल हो गया।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa