खेलो झारखंड स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। sports

संवाददाता!
मनातू/पलामू!
खेलो झारखंड स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मनातू प्रखंड के पदमा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में खेलो झारखंड स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साहू, मनातू प्रमुख संगीता देवी, जिला पार्षद सदस्य प्रदीप चावला, विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस दौरान शिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साहू को भी पुष्प गुच्छ देकर शिक्षकों ने सम्मानित किया एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन करने में सराहना की।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा आज के बच्चे देश के भविष्य हैं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो झारखंड स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मनातू प्रखंड के अनेकों विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
खेलो झारखंड कार्यक्रम में कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, 100 मीटर से लेकर 600 मीटर तक की दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप आदि विभिन्न खेलो का प्रतियोगिता किया गया।
मौके पर मनातू प्रखंड के शिक्षकों प्रतिभागियों के अलावे बी पी ओ विकास कुमार, बीपीएम शब्या कुमारी, सीआरपी मनोज कुमार गुप्ता , सीआरपी परमानंद पाठक, प्रखंड के सभी शिक्षाकर्मी के अलावे सैकड़ो की संख्या में सम्मानित ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda