मानवता की मिसाल: 'टीम दौलत' के सक्रिय सदस्य राजू सोनी ने किया रक्तदान, बचाई मासूम बच्ची की जान Garhwa

मानवता की मिसाल: 'टीम दौलत' के सक्रिय सदस्य राजू सोनी ने किया रक्तदान, बचाई मासूम बच्ची की जान
गढ़वा:- समाजिक सरोकार और जनसेवा में सदैव तत्पर रहने वाली समाजसेवी संस्था 'टीम दौलत' ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। टीम दौलत के सहयोगी पप्पू सोनी जी की भतीजी के इलाज के लिए तत्काल O+ (ओ पॉजिटिव) रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी।
जैसे ही इस बात की सूचना 'टीम दौलत' के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई, बिना कोई देर किए टीम के सक्रिय सदस्य राजू सोनी तत्काल अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर बच्ची को नया जीवन प्रदान किया।
इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य के दौरान मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, वार्ड नंबर 21 के पार्षद सुनील कुमार,विशाल कुमार, राहुल मोदनवाल, पप्पू सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ (दौलत सोनी) ने कहा, "रक्तदान महादान है और समय पर किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। टीम दौलत का पूरी टीम प्रशासन हर नागरिक के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। टीम दौलत सदैव ऐसे सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
इस दौरान उपस्थित लोगों ने राजू सोनी के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest News

मानवता की मिसाल: 'टीम दौलत' के सक्रिय सदस्य राजू सोनी ने किया रक्तदान, बचाई मासूम बच्ची की जान Garhwa