रमकंडा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा में लोगों की उमड़ी भीड़, पूर्व विधायक ने की शिरकत Ramkanda

रमकंडा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा में लोगों की उमड़ी भीड़, पूर्व विधायक ने की शिरकत
बाहरी व्यक्ति गढ़वा के जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रहा हैं: सत्येन्द्रनाथ
फोटो- रमकंडा में आयोजित जनाक्रोश सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी
फोटो- कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह
गढ़वा। शुक्रवार को रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुरूमदरी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित अन्य नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्र्यापण व दीप प्रवज्जलित कर किया। कार्यक्रम से पहले रमकंडा भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने थाना मोड़ से कार्यक्रम स्थल तक मोटरसाइकिल जूलुस निकाल कर आगवानी की। मौके पर पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि वर्तमान विधायक गढ़वा को ईस्ट इंडिया कंपनी के तर्ज पर लूटने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजा-महाराजा के सहयोग से बाहरी व्यक्ति गढ़वा के जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है। बाहरी व्यक्ति कभी भी यहां के लोगों का शुभचिंतक नहीं हो सकता है। राजा-महाराजा के सहयोग से ही भारत अंग्रेजों के चंगुल रहा था। पूर्व विधायक ने कहा कि चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रखंड, अंचल और जिला कार्यालय में बिना पैसा का एक भी काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह भैया जी के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का पोल खोलने की शुरूआत किए तो, उन्होंने मुझ पर मानहानि का केस दर्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि वह केस से डरने वालों में से नहीं है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लोग बालू के लिए हाहाकार कर रहे है। जबकि भैया के जी संरक्षण में लाखों ट्रक बालू उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में कालाबाजारी किया गया। वर्तमान में भी बालू की कालाबाजारी जारी है। आम-आवाम और गरीबों का जमीन ऑनलाइन कराने में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक आनाकानी कर रहे है। वहीं भैया जी ने सैकड़़ो एकड़ गैरमजरूआ जमीन का जमाबंदी अपने भाई और चहेतों के नाम पर करा दिया। उन्होंने कहा कि भैया जी भ्रष्टाचार की सभी हदे पार कर चुके है। राज्य सरकार अपना एक भी वादा को पूरा नहीं कर पाई। साल में पांच लाख लोगों को नौकरी, पढ़े लिखे बेरोजगारों को बेरोजगारी भता, महिलाओं को सालाना 72 हजार रूपए देने का वादा को भूल गई। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट जनप्रतिनिधि को ग्रामीण गांव में घुसने नहीं दे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के सभी गांवों का दौरा कर वर्तमान जनप्रतिनिधि के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगा। पूर्व विधायक ने उपस्थित जनसमूह से 15 सितंबर को गढ़वा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि मंत्री के संरक्षण में क्षेत्र को लूटा जा रहा है। गढ़वा सहित पूरे राज्य में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। युवा, महिलाएं, किसान और सभी लोग आने वाला चुनाव में बाहरी व्यक्ति को धूल चटाने का काम करेगें।
 कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुरजी देवी, उप प्रमुख आरती देवी, भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदीप पासवान, जितेन्द्र चंद्रवंशी, मंगलमूर्ति तिवारी, उज्जवल चौबे, नीरज पाठक, परी पांडेय, युवा मोर्चा के महामंत्री विकास तिवारी, विक्की पसवान, रमण विश्वकर्मा, मुन्ना प्रसाद, पूरनमल प्रसाद, सोमलाल मुंडा, बिगनी देवी, बंधन उरांव, सिंगराम मुंडा, राम अवतार सिंह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अमरेश प्रसाद, राजीव प्रसाद, मनीष प्रसाद, अर्जुन यादव, राजेश्वर यादव, रामलगन यादव, अनिता देवी, दिनेश लाल, रामगृही पांडेय, सरयू प्रसाद, अनूप यादव, ज्ञानरंजन पांडेय, अकलीम अंसारी, उषा देवी, बुधन भुईया, रामलाल भुईया, उमेश यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश्वर बैठा, कमल किशोर, अवधेश प्रसाद, पारसनाथ माली, नंदलाल केशरी, मुकेश केशरी, सुदामा राम, मंटू दुबे, जमेदार सिंह, नंदलाल राम सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa