मुखिया के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देवघर संवाददाता शुभम सिंह की रिपोर्ट
आज झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता एवं सदस्या शबनम परवीन की उपस्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 से संबंधित मुखिया से संवाद कार्यक्रम का शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में विधिवत उद्घाटन दिप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अपरसमाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन देवघर, डॉ. रंजन सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री टोनी प्रेम राज टोप्पो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रुन्नु मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष, सदस्य व अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन, विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले खाद्य सामग्री के सुलभता व अन्य बातों की जानकारी दी गई।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि इस प्रकार के संवाद का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य हैं लोगो को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रति लोगो को जागरूक करना। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित नियमों का आम जनमानस किस प्रकार से लाभ ले सके/ यदि कोई शिकायत है तो कहाँ पर और कैसे शिकायत करें एवं कैसे उनका उचित निदान हो आदि हैं। आगे उन्होने कहा कि एक मुखिया अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व करते है एवं अगर मुखिया जागरूक हैं तो उस पंचायत के लोग आसानी से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ ले सकते हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए व राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से संबंधित नियमों से आमजन को जागरूक करने हेतु जिले के सभी पंचायत के मुखियाओं के साथ संवाद का आयोजन किया गया।
आयोजित सवांद कार्यक्रम में मुखिया संवाद कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित विभिन्न मुखियाओं से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित समस्याओं को सुना व उनका उचित समाधान भी बतलाया गया गया। साथ ही कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़ी जनवितरण योजना, मध्याहन भोजन योजना, आंगनबाड़ी केन्द्र मातृ वंदना योजना से जुड़ी जानकारी से संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गयी।
सवांद कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी 194 पंचायतों के मुखिया, पीडीएस डीलर आदि उपस्थित थे।