चार माह के राशन में की गई हेराफेरी के विरुद्ध कांडी MO ने रतनगढ़ गांव स्थित ममता स्वयं सहायता समूह के सभी 10 सदस्यों पर कराया एफआईआर दर्ज fir

चार माह के राशन में की गई हेराफेरी के विरुद्ध कांडी MO  ने रतनगढ़ गांव स्थित ममता स्वयं  सहायता समूह के सभी 10 सदस्यों पर कराया एफआईआर दर्ज

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी प्रखंड अंतर्गत घटहुआं  कला पंचायत के रतनगढ़ गांव स्थित ममता स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन में की गई  हेराफेरी के विरुद्ध कांडी एमओ  मनोज कुमार तिवारी ने कांडी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है!
ममता स्वयं सहायता समूह के लाभुकों ने डीलर पर अंगूठा लगवाने के बावजूद चार माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाया था!
लाभुको के  शिकायत पर जांच करने पहुंचे एमओ  ने आरोप सही पाया!
  
एमओ मनोज कुमार तिवारी ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार ममता स्वयं सहायता समूह लाइसेंस नंबर 56/11 के अध्यक्ष ममता देवी, सचिव शैल देवी, कोषाध्यक्ष मालती देवी एवं समूह के सदस्य उर्मिला देवी, राजमती देवी, ममजा देवी,सरिता देवी, कलावती देवी, प्रमिला देवी व शांति देवी यानी कुल 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है!
श्री तिवारी ने कहा कि गरीबों के निवाला छीनने वाले डीलरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्सा  जायेगा!
 यदि वे अगस्त और सितंबर दोनों माह का राशन वितरण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी!
 बताते चलें कि इन दिनों कांडी प्रखंड में डीलरों की मनमानी चरम पर है!
 सरकार के निर्देश के बावजूद डीलरों  द्वारा लाभुकों से अगस्त व सितंबर 2 माह का अंगूठा लगवाकर सिर्फ एक माह का राशन दिया जा रहा है!
 एक सप्ताह पूर्व एमओ द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत में लाभुकों के बीच मानक के अनुरूप राशन वितरण करने को लेकर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक की प्रति नियुक्ति की गई थी साथ में जनप्रतिनिधियों से भी राशन वितरण पारदर्शिता के साथ करवाने का आग्रह किया गया था! बावजूद इसके डीलरों  की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है!

इधर सभी पंचायतों में डीलरों की  मनमानी के खिलाफ लाभुकों का हंगामा बदस्तूर जारी है!

Latest News

फॉरेंटेज स्किल सेंटर में प्लेसमेंट ड्राइव, 21 प्रशिक्षु 'केयर एट होम' रांची के लिए चयनित Garhwa