हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं : मंत्री karma

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं : मंत्री 
करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे मंत्री, किया साड़ी व मांदर का वितरण 

फोटो : करमा पूजा करते मंत्री
फोटो : छोटी सी बच्ची को गोद में लिए मंत्री श्री ठाकुर 
फोटो : उपस्थित लोग

गढ़वा : अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड कमिटी रंका के  तत्वाधान में बरदरी गांव में करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर उपहार स्वरूप साड़ी एवं मांदर का वितरण किया। तत्पश्चात सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
      मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि  हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए  स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की  कामना की। मंत्री ने कहा कि करमा पर्व भादो मास की एकादशी तिथि को  मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए बहने उपवास करती है। यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना भी करते हैं। साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं। यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों  छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम सचिव, मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे,  जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa