झारखण्ड प्रदेश आंगनबाड़ी यूनियन के बैनर तले निभा देवी की अध्यक्षता की गई बैठक
साकेत मिश्र की रिर्पोट
संवाद सूत्र कांडी(गढ़वा) : कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांडी परियोजना के प्रांगण में शनिवार को झारखण्ड प्रदेश आंगनबाड़ी यूनियन के बैनर तले एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता निभा देवी ने की। बैठक में सर्वसहम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में सेविका व सहायिका शामिल होकर एकजुटता का परिचय दें। दिल्ली हेतु प्रखण्ड स्तरीय सभी सेविका सहायिका 2 अक्टूबर को रवाना होंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा ने कहा कि हमलोग केंद्र सरकार द्वारा सेविका सहायिका बहनों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारी मुख्य मांगें हैं कि सेविका को रिटायरमेंट होने पर कमसे कम 5 लाख रुपया दिया जाए। गढ़वा जिलाध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि केंद्र सरकार हमलोगों के लिए पेंशन लागू करे, ताकि रिटायर होने पर सेविका सहायिका को कुछ मदद मिल सके। सरकार कमसे कम सामान्य वेतन 26 हजार रुपए दे ताकि सभी लोग अपना जीवन बसर ठीक तरीके से कर सकें। बैठक का संचालन सजिना खातून ने किया। बैठक में बिंदा देवी, साहिना खातून, कविता देवी, माया देवी, नगीना देवी, मंजू देवी, रीता देवी, आनंदी देवी, प्रभा देवी, कुंती देवी, उषा देवी, सुनैना देवी, शर्मिला देवी, मधु देवी, मिना देवी सहित कई अन्य सेविका व सहायिका उपस्थित थे।