डंडई से संवाददाता बिंदु कुमार कि रिपोर्ट
डंडई प्रखंड के जरही गांव के मुस्लिम टोला में बुधवार को सैकड़ो कृषि ऋण धारक निलाम पत्र कार्यालय गढ़वा से गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर जमकर विरोध किया।
डंडई प्रखंड के जरही गांव के मुस्लिम टोला में बुधवार को महुदंड,तसरार,जरही, बलेखाड सहित अन्य गांवो के सैकड़ो कृषि ऋण धारक लाभुको ने इकट्ठा होकर निलाम पत्र कार्यालय गढ़वा से गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर जमकर विरोध किया। इस दौरान कृषि ऋण धारक लाभुक जन्नत अंसारी, रामलाल पासवान, कमला देवी, गणेश पासवान, छठू चौधरी, वोलायत अंसारी, एनामत अंसारी, उदय राम, प्रेम राम, चानो देवी, प्रमिला देवी, निर्मला देवी, सिकंदर राम, अख्तर अंसारी सहित सैकड़ो ऋण धारक लाभुको ने बताया कि हम सभी 8 वर्ष पूर्व एडीबी बैंक गढ़वा सहित अन्य बैंकों से 25 हजार रुपए का कृषि ऋण कराया था। उस समय हम लोगों को कृषि ऋण के नाम पर बैंक के दलाल के द्वारा आठ हजार से दस हजार रुपए दिया गया था। दूसरा किस्त आने के बाद बाकी पैसा देने की बात बोला गया था। लेकिन आज तक हम लोगों को कृषि ऋण का पूरा पैसा मिला नहीं और निलाम पत्र कार्यालय गढ़वा से 58 हजार से 60 हजार रुपए तक का नोटिस भेज गिरफ्तारी वारंट भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद थाना के द्वारा अपराधी के जैसा व्यवहार किया जा रहा है। जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। सरकार के द्वारा किसानों को 50 हजार तक का कृषि ऋण माफी की घोषणा किया गया था। लेकिन आज तक हम सभी किसानों का कृषि ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिससे प्रखंड के हजारों किसानों को निलाम पत्र कार्यालय गढ़वा से वारंट गिरफ्तारी पत्र निर्गत किया गया है। इसके बाद से थाना के द्वारा किसानों को गिरफ्तारी को लेकर लगातार छपेमारी की जा रही है। जिससे हम सभी लोग भागते फिरते चल रहे हैं। हमलोग पिछले दो वर्षो से सुखाड़ के चपेट से काफी विवश हैं। किसी तरह मेहनत मजदूरी कर घर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम लोगो का कृषि ऋण माफी नहीं किया गया तो बाध्य हो कर आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे। वही कृषि ऋण धारक लाभकों ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व गढ़वा उपयुक्त से गुहार लगाते हुए कृषि ऋण माफी के साथ-साथ नीलाम पत्र कार्यालय गढ़वा को तत्काल रोक लगा कर थाना से वारंट गिरफ्तारी वापस कराने की मांग किया है। ताकि हम सभी किसान मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर सके।इस मौके पर नसरुल्ला अंसारी, लाल देवी, अमानत अंसारी, तैयब अंसारी,शाह फैजजल अंसारी,नसरुद्दीन अंसारी,संजीत पासवान, सिकंदर राम, इरफान अली, अख्तर अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ो कृषि ऋण धारक किसान उपस्थित थे।