प्रखंड कार्यालय सारठ में आकांक्षी प्रखंड से संबंधित चिंतन शिविर का किया गया आयोजन blok

प्रखंड कार्यालय सारठ में आकांक्षी प्रखंड से संबंधित चिंतन शिविर का किया गया आयोजन

सारठ संवाददाता शुभम सिंह की रिपोर्ट
आज उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में सारठ प्रखंड कार्यालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड से संबंधित चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम 7 जनवरी 2023 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था, जिसके अनतर्गत नीति आयोग द्वारा चिन्हित 500 प्रखण्ड चुने गए हैं। इसी कड़ी में देवघर जिला के 4 प्रखण्ड शामिल है - देवीपुर, सारवाँ, करौं एवं सारठ प्रखंड हैं। साथ ही इस दिशा मे इन प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को राज्य से प्रशिक्षण भी प्राप्त हुआ है, जो की इन 39 Key Performance बिंदुओ पर कार्य करेंगे। इसी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए इन प्रखंडों मे चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
इसके अलावे आज सारठ प्रखण्ड कार्यालय के सभागार मे चिंतन शिविर का आयोजन किया गया जिसमे स्वस्थ एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, बुनियादी ढांचा एवं सामाजिक विकास कुल 05 थीम पर निर्धारित 39 Key Performance Indicator एवं 30 डाटा पॉइंट्स कि वर्तमान स्थिति के बारे मे प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया एवं और बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से Block Development Strategy के बारे मे काफी गंभीरता से चर्चा हुई, जिसमे उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद द्वारा यह बताया गया कि इन सभी बिंदुओ पर अच्छा कार्य करना का दायित्व हम सभी का है, जिसमे पूरे प्रखंड को टीम भावना से कार्य करने कि आवश्यकता है। आगे उन्होंने सभी मुखिया, वार्ड सदस्य एवं प्रखण्ड पदाधिकारियों से संबंधित कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इन सभी बिंदुओ पर जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए अपने अपने क्षेत्रों मे सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इस कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पल्लवी सिन्हा, बिस सूत्री अध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के सभी अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa