विभिन्न दलों के एक हजार लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया bjp

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

विभिन्न दलों के एक हजार लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया
गढ़वा। रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत भवन के मैदान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा में झामुमो, राजद और विभिन्न दलों से छोड़कर एक हजार कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने वालों में युवा न्याय समाजिक संगठन हाटदोहर के अध्यक्ष गिरिधारी यादव, सचिव मंजित कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष संतोष कोरवा,विकास यादव, राजकिशोर कश्यप, महेन्द्र कश्यप, मंतोष यादव, शंकर राम श्ंकर राम, जितेन्द्र चौधरी, अजित कुमार कश्यप, विकास यादव, रवि यादव, धनंजय यादव, शिव प्रसाद यादव, वीरेन्द्र राम, शुभम कुमार, अजय चौधरी, अखिलेश कोरवा, जितेन्द्र कश्यप, मुकेश कोरवा, सनोज कुमार, अशोक यादव, रोहित कोरवा, रूपेश कोरवा, लालधारी यादव, अवधेश कोरवा, विकास कोरवा, रौशन कश्यप, बाल्मिकी यादव, मंदीप चौधरी, आनंद कश्यप, नथुनी चौधरी, लैचू यादव, अनुज कुमार चौधरी, कौशल चंद्रवंशी, देवेन्द्र चंद्रवंशी, गणेश यादव, चंदन कश्यप, हरेन्द्र कश्यप, श्रवण कश्यप, सुभाष यादव, लालजी कश्यप, रवि कश्यप, राकेश कश्यप, भूकेश यादव, राजेश यादव, अभिमन्यु यादव, देवव्रत यादव, मिथिलेश चौधरी, लक्ष्मण गौड़, कंदन यादव, संदीप कश्यप, मंतब अंसारी, मुजाहीद अंसारी, हफीज अंसारी, मजिद अंसारी, मुर्तजा अंसारी, महबूब अंसारी, वलील अंसारी, अताहुसैन अंसारी, तजमूलज अंसारी, सुरेन्द्र भुईया, लाल बहादुर भुईया, संजीव यादव, अलीमुदीन अंसारी, लक्ष्मी यादव, विकास यादव, चंदन सिंह, पचू सिंह, घोघन यादव, बेलास यादव, अनिल यादव, रामदास यादव, गिरिनाथ मांझाी, धर्मेन्द यादव, अजय यादव, रामचंद्र सिंह, राजेन्द्र यादव, डिंपल यादव, उपेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, जवाहिर यादव, अवध यादव, नन्हकू यादव, सोहराई यादव, लल्लू यादव, लालमुनि सिंह, सुग्रीम सिंह सहित एक हजार कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है। मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गढ़वा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गरीबों का सुनने वाला कोई नही है। पूर्व विधायक लगातार क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उसका समाधान कराने का भरपूर प्रयास कर रहे है। भाजपा नेता प्रभात भुईया ने कहा कि देश और राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है। गढ़वा में बाहरी व्यक्ति सता पर काबिज हो गया है। आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। जवाहर पासवान ने कहा कि बाहरी व्यक्ति कभी भी गढ़वा का हतैषी नहीं हो सकता है। भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार का सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। कृषि आर्शीवाद योजना गरीबों के पक्ष का योजना था। जिससे किसानों को काफी फायदा होता था।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa