गढ़वा मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा में लोगों का उमड़ा हूजुम, दूसरे दलों के एक हजार कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
वर्तमान और पूर्व विधायक मिलकर गढ़वा विधानसभा का कर रहे है चीरहरण: सत्येन्द्रनाथ
मेराल में आयोजित जनाक्रोश सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी
आज सोमवार को मेराल हाई स्कूल के मैदान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी सहित अन्य नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्र्यापण कर किया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो, राजद और भाकपा माले छोड़कर एक हजार कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व विधायक ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इसके पहले हासनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी ने अपने सहयोगियों के साथ स्वागत गान प्रस्तुत कर स्वागत किया। वहीं मेराल बस स्टैंड में व्यवसायियों के द्वारा संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में टोपी और माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक ने मिलकर गढ़वा विधानसभा का चीरहरण कर रहे है। अंदर से दोनों एक ही है। पूर्व विधायक ने विधानसभा के चुनाव के दौरान भैया जी को गढ़वा में स्थापित कराने के लिए जनता को दिग्भ्रमित कर चुनाव में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यहां के राजा-महाराजा के सहयोग से ही अंग्रेज भारत पर दो सौ साल तक कब्जा किए थे। उसी तर्ज पर गढ़वा में भी ईस्ट इंडिया कंपनी को यहां के राजा ने ही पनाह दिया है। जिसका खामियाजा आज क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को पीएम आवास बनाने के लिए बालू नसीब नहीं हो रहा है। जिले के करीब 18 हजार पीएम आवास बालू के अभाव में लंबित है। जबकि भैया जी के संरक्षण में लाखों ट्रक बालू का कालाबाजारी कर दिया गया। नदी का बालू समाप्त होने को है। गरीबों का राशन में भी भारी घोटाला किया जा रहा है। सभी कार्यो में भैया जी का कमीशन फिक्स है। बगैर रिश्वत का एक भी काम नहीं हो रहा है। प्रखंडों में वेंडर के माध्यम से रिश्वतखोरी कराई जा रही है। गरीबों का जमीन को ऑनलाईन नहीं किया जा रहा है। जबकि भैया जी ने अपने और अपने चहेतों के नाम पर दो सौ एकड़ से अधिक जमीन का मालिक बनकर बैठे है। उन्होंने कहा कि यहां सामंती ताकतों ने शुरू से गरीब, दलित पिछड़ों पर अत्याचार किया है। कुछ वर्ष पहले जतपुरा में तीन यादव परिवार को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। उन दिनों वह फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन करा कर दोषियों को सजा दिलाए थे। मेराल के नथन चौधरी हत्याकांड का प्रतिकार करने पर मेराल के लोगों पर लाठियां बरसाई गई थी। उक्त मामलें में भैया जी ने एक शब्द बोलना भी मुनासीब नहीं समक्षा। उन्होंने कहा कि मेराल के ही रजबंधा गांव में नकली शराब का करने वाले लोगों का मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। मंत्री के संरक्षण के कारण ही उक्त में शामिल एक भी व्यक्ति को जेल नहीं भेजा गया। उस मामलें में एक निर्दोष एससी समाज के व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गढ़वा में जब से भैया जी चुनाव जीते है। पूरा क्षेत्र में अशांति का महौल हो चुका है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को सलाना 72 हजार रूपए देने का वादा के बारे में भैया जी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद भैया जी ने विधानसभा में मैथिली में शपथ लेकर यहां के लोगों को अपमानित करने का काम किया है।
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में पप्पू कुमार सोनी, धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, आशीष प्रसाद गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रामपुकार गुप्ता, धर्मेन्द्र बियार, प्रताष वियार, भरदुल वियार, सुकठ वियार, जगदीश वियार, सुनील प्रसाद गुप्ता, रोहित प्रसाद गुप्ता, बुद्धि प्रसाद गुप्ता, भगवान वियार, जगदीश वियार, सुरेश वियार, राहुल कुमार, श्रीकांत कुमार, मुकेश कुमार मेहता, राजू विश्वकर्मा, चंदन कुमार, संजय कुमार, बबलू कुमार, अमन कुमार, प्रकाश चंद्र, अश्विनी कुमार, राज कुमार, बुधदेव चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, राजकुमार विश्वकर्मा, रामगहन चौधरी, सोनी देवी, मुन्ना चौधरी, पार्वती देवी, सयुगवंती देवी, शनिचरी देवी, सरिता देवी, प्रभा देवी, फुलवा देवी, विश्वनाथ भुईया, लालजी भुईया, प्रभु भुईया, मुनारिक भुईया, उपेन्द्र यादव, हीरामन चौधरी, उमेश चौधरी, रामाधार यादव, आकाश प्रजापति, प्यारी चंद्रवंशी, शशिकांत चौबे, विनोद चौबे, सकेन्द्र भुईया, जोखन भुईया, चतुर्गुन भुईया, रामनाथ प्रजापति, रामा चंद्रवंशी, मधु देवी, राजेश राम सहित एक हजार लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला प्रभारी अमित कुमार, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, भाजपा नेता जवाहर पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा, जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजपा के उपाध्यक्ष संजय भगत, डॉ. लालमोहन, अर्जुन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मनोज जायसवाल, रामसरेश तिवारी, गीता देवी, मनोज चौधरी, प्रभात तिवारी, राजेश यादव, नागेन्द्र तिवारी, इंदेश पांडेय, विजय पाल, हरेन्द्र द्विवेदी, मो. हुसैन, रमेश शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, अनिता गुप्ता, प्रकाश कुमार अरूण, रामप्रताप साव, अशोक शर्मा, जगजीवन, वाजुदीन अंसारी, युगल किशोर दुबे, विनय यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, रामजी कुशवाहा, रामाकांत गुप्ता, दिनेश चौधरी, ज्ञान रंजन चौबे, श्यामलाल पासवान, हरेकृष्णा मेहता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लालमोहन ने किया।