डीलरों की मनमानी से भूखे पेट सो रहे जन वितरण प्रणाली के लाभुक : भाजपा bjp

डीलरों की मनमानी से भूखे पेट सो रहे जन वितरण प्रणाली के लाभुक : भाजपा

अंगूठा लगवा कर नहीं दिया जुलाई का राशन एवं अगस्त के विषय में कहा कि राशन आया ही नहीं है
फोटो : मौके पर मौजूद भाजपाई। 

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी : प्रखंड क्षेत्र के पीडीएस लाभुक भूखे पेट सोने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसके लिए झारखंड सरकार के साथ साथ यहां की बेलगाम जन वितरण प्रणाली जिम्मेदार है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे व कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार बताए कि अगस्त महीना का राशन कहां गया। इस माह का राशन लाभुकों को क्यों नहीं मिला। कहा कि गढ़वा जिला वर्षों से भीषण अकाल से जूझ रहा है। ऐसे में महीनो से गरीबों का राशन बंद है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई डीलर जुलाई माह के लिए लाभुकों का अंगुठा लगवाकर राशन गटक लिए। जिस राशन के लिए लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं।  कांडी, लमारी, पतीला जैसे कई गांवों के लाभुकों की शिकायत है कि डीलर अंगुठा लगवाकर जुलाई माह का राशन नहीं दे रहे हैं। इधर डीलर द्वारा कहा जा रहा है कि अगस्त  माह का राशन हमलोगों को ऊपर से ही नहीं मिला है। इस गड़बड़झाले के बीच लाभुक अनाज के अभाव में  चौतरफा मार झेल रहे हैं। कहा कि सोना सोबरन योजना के तहत मिलने वाली साड़ी, लुंगी व धोती भी नहीं बांटी गयी है। जन वितरण प्रणाली की सभी त्रुटियों की जांच कराकर लाभुकों तक उनके हक की सामग्री दिलाई जाए। कहा कि अभी से कार्रवाई करते हुए बेलगाम जन वितरण प्रणाली को दुरुस्त नहीं किया गया तो इसके भरोसे भीषण अकाल का सामना नहीं किया जा सकता। भाजपा नेताओं ने जिला के उपायुक्त और झारखंड सरकार से मांग किया है कि जुलाई व अगस्त माह के राशन की जांच करा कर लाभुको में वितरण कराई जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता विनोद पप्रसाद, मंडल महामंत्री शशि रंजन दुबे, शिवकुमार राम, ललन राम आदि उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa