प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी को 4 महीने बाद उपलब्ध हुआ एम्बुलेंस ambulance

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी को 4 महीने बाद उपलब्ध हुआ एम्बुलेंस
संवाददाता- साकेत मिश्रा 
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के अस्पताल को चार महीना बाद एम्बुलेंस उपलब्ध हो गया। अब प्रखंड के लोगों को घटना दुर्घटना व गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल जाने के लिए वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा। कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस मिल जाने के बाद अब लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने के लिए निजी वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा। अब 24 घंटा प्रखंड वासियों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। बहुत दिनों से काण्डी के लोग एम्बुलेंस की मांग कर रहे थे। एम्बुलेंस मिलने से कांडी के लोगों की चिरपरिचित मांगे गढ़वा उपायुक्त व सिविल सर्जन व  विभाग ने पूरी की है।जिसके लिए पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। पहले कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस मिला था लेकिन बीच मे किसी कारणों से उसे वापस ले लिया गया था।मालूम हो कि सोमवार को स्वंय सेवी संस्था दृष्टि यूथ ऑर्गनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांडी अस्पताल में पहुंच कर अपनी मांग लिखी हाथ में तख्ती लिए अपनी मांगों को रखा था। जिसमें कांडी अस्पताल में पूरे सप्ताह 24 घंटा डॉक्टर की नियुक्ति करने तथा कांडी अस्पताल को स्थायी रूप से एक एम्बुलेंस प्रदान करने की मुख्य मांगे थी। समाजसेवी शशांक शेखर व अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल में से हीं डीसी व सिविल सर्जन को फोन कर अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया था। जिसपर डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस प्रदान करने की बात कही। उसके बाद कुछ ही घंटों बाद डीसी ने कांडी अस्पताल को स्थायी रूप से एक एम्बुलेंस उपलब्ध करा दिया। जैसे ही एम्बुलेंस कांडी अस्पताल में पहुंचा लोगों ने एम्बुलेंस में बैठकर खुशी का इजहार किए।
मौके पर संस्था के सचिव साजिद सैम, अनुज सिंह, सत्यकाम, मणिकांत, पूर्व शिक्षक कैलाश सिंह, शिव पूजन विश्वकर्मा, भाजपा नेता विनोद प्रसाद, मनोज चंचल, बबन कुमार, चंदन सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa