न कीजिए देर, वरना हो जाएगी अंधेर
रहना है फिट तो बॉडी को कीजिए हिट
साकेत मिश्र की रिपोर्ट
गढ़वा : स्वास्थ्य ही धन है। यह सभी लोग जानते हैं, लेकिन खुद को स्वस्थ कैसे रखें, इसके लिए कोई साधन या प्रशिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। अब चिंता की कोई बात नहीं, चुकी आपके क्षेत्र में जिम की व्यवस्था कर दी गई है। न कीजिए देर, वरना हो जाएगी अंधेर।
बता दें कि जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के ठीक सामने उसी तले पर जिम की क्लास प्रारम्भ है। यह प्रखण्ड वासियों के लिए बेहद खुशखबरी है। दरअसल अब तक कोई भी जिम मौजूद नहीं थी।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिम ऑनर व ट्रेनर रॉकी ने बताया कि लोगों को हमेशा फिटनेस की चिंता होती है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा उपलब्ध नहीं है। अब लोगों की परेशानी दूर हो रही है। उन्होंने कहा कि रहना है फिट तो बॉडी को कीजिए हिट। हिट करने का अर्थ है शरीर से पसीने निकालना, जिसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत केवल एक्सरसाइज से ही सम्भव है। जिसके लिए साधनों की जरूरत है।
जिम में विभिन्न प्रकार की मशीनें भी लगी हैं। सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे व शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक जिम क्लास के लिए समय निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जिम की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य है कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए यह मुख्य साधन है।
युवाओं को जब भी समय मिले, वे निर्धारित समय पर यहां आकर जिम कर सकते हैं। फिलहाल एडमिशन फ्री है। इस जिम में योगा, जुंबा, मेडिटेशन, माइंडफूलनेस की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे माइंड स्ट्रेस फ्री रहेगा।