जीएन कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
खेल अब खेल नहीं रहा।
कैरियर बनाने में खेल भी है विकल्प।
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जीएन कॉन्वेंट +2
स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी तथा उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर द्वारा हॉकी के सम्राट खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ। छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक महोदय ने कहा कि यह दिवस 29 अगस्त को भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस है। इस कारण से भारत में हर साल इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की जाती है। खेल तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इतना ही नहीं बल्कि अलग-अलग प्रकार के खेल हमें जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। खेलना ना केवल शारीरिक रूप से हमारे लिए अच्छा होता बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा होता है। खेल खेलने से हमारी मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। नियमित रूप से खेलना एक व्यक्ति को कई रोगो से ते मुक्त करता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन का होना भी जरूरी है। आजकल खेल के क्षेत्र में भी अलग-अलग प्रकार के मौके उपलब्ध हैं। इन मौकों का फायदा उठाकर हम अपने खेलों के हुनर को और भी बढ़ा सकते हैं। आजकल तो सरकार हर रूप से खिलाड़ियों की मदद कर रही है। खेल राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देता है। राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से सभी देशवासी बहुत ही गौरवान्वित महसूस करते है और एक दूसरे के नजदीक आने का मौका मिलता है। देश के नागरिक एक दूसरे का समर्थन करते हैं और देश के जीत जाने पर गर्व महसूस करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक अजय कुमार के साथ-साथ शिक्षक मुकेश भारती, खुर्शीद आलम, आलोक सिन्हा, नरेन्द्र कुमार,संजीव कुमार, निलम कुमारी, सुनिता कुमारी, सरिता दूबे, रिजवाना शाहीन, सुषमा तिवारी, शिवानी कुमारी,संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। खेलों में जिला स्तर, राज्यस्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तथा पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विजेता भारती (गोल्ड) मुस्कान तिवारी (गोल्ड)पवल किशोर गोल्ड, नमन ,अविनाश को सिल्वर वहीं राजीव नयन,अजित, आर्या,संस्कार, कुणाल, रणवीर, सीटू, पीयूष और अमर कुमार को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।
धन्यवाद ज्ञापन खेल शिक्षक अजय वाल्मीकि ने की।
राजीव नयन भणितमूचाई आयो चौ सेवन गुर, कुणाल तिवारी, रणबीरधर इले सीटू-पाल' nig कार्बन यू पर हमें मार