युवाओं व युवतियों को स्वरोजगार तथा रोजगार पाने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई। rojgar

साकेत मिश्र की रिपोर्ट 
कांडी(गढ़वा) : झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी व श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना हेतु शुक्रवार को रोजगार मेला हेतु प्रखंड कार्यालय के सभागार में युवाओं व युवतियों को स्वरोजगार तथा रोजगार पाने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन से दुर्गेश तिवारी ने गूगल रीड अलोन की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एमजीएनएफ फेलो कौशल विभाग से सौरभ कुमार ने झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी, कौशल प्रशिक्षण केंद्र जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावे सभा में उपस्थित 18 से 35 वर्ष के सभी युवकों व युवतियों को सेल्फ इम्प्लॉयड टेलर (सिलाई), अंग्रेजी बोलना, कंप्यूटर चलाना, व्यवहारिक कौशल, सॉफ्ट स्किल की भी निःशुल्क प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण की अवधि दो माह की होगी। शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य होगा। विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। खास बात तो यह कि ठीक तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण कांडी प्रखंड के सैकड़ो युवा इस कार्यक्रम से वंचित रह गए, चुकी एक भी उपस्थित नहीं थे। उपस्थित सभी बच्चे अन्य प्रखण्ड के थे।
कार्यक्रम में स्किल सेंटर भवनाथपुर के संचालक विकास कुमार व दक्ष्य एकेडमी गढ़वा की ओर से यमुना प्रसाद सहित कई युवक व युवती कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Latest News

जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन, टैंकर से जलापूर्ति की मांग Garhwa