ग्रामीणों द्वारा इंद्र पूजा सह गोवर्धन किया गया ताकि क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो। puja

मेराल से अमरेश उरांव की रिपोर्ट 
मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव मे शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा इंद्र पूजा सह गोवर्धन किया गया ताकि क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो। गौरतलब हो कि मेराल प्रखंड में अत्यंत कम वर्षा होने के कारण कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। धान रोपने का नक्षत्र अश्लेषा की समाप्ति के बाद किसान काफी परेशान है ,यही कारण है कि लोगों ने शुक्रवार को  मेघ के मालिक भगवान इंद्रदेव की विधिवत पूजा अर्चना तथा गोवर्धन पर्वत की पूजा वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया साथ भगवान इंद्र से अच्छी वर्षा की कामना किया गया। इंद्र पूजा को लेकर पूरे गांव के लोग सामूहिक रूप से  बाजे गाजे के साथ इकट्ठे होकर आम बगीचा में विधिवत पूजा अर्चना किया आचार्य मृत्युंजय पांडे द्वारा गोवर्धन पूजा, वरुण पूजा तथा इंद्र पूजा कराया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। इस पूजा कार्यक्रम में वीडियो प्रवेश कुमार साव ने पहुंचकर कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में अमन शांति रहता है आयोजन को संपन्न कराने में यजमान अश्विनी चौबे, के अलावे विवेकानंद चौबे उप मुखिया अविनाश चौबे रंजीत कुमार चौबे द्वारिका चौबे सुरेंद्र नाथ चौबे तीर्थराज चौबे देवव्रत चौबे प्रमोद चौबे बीडीसी नंदू चौधरी मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी  सुदर्शन विश्वकर्मा सत्य प्रकाश चौबे राजेंद्र चौधरी रीझन चौधरी शिवनाथ चौधरी अभिनव चौबे दिवाकर चौबे सुरेश विश्वकर्मा शिवमूरत चौधरी नूतन चौबे श्यामसुंदर चौबे गोधन चौधरी पूर्व मुखिया दुखन चौधरी उपाध्याय राम, काफी संख्या में लोग पूजा में सम्मिलित थे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda