फोटो 02: रोते बिलखते महेश के परिजन।
कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत तथा प्रखंड के ही सरकोनी पंचायत में दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों के मृत्यु से लोग दुःखित हैं।
पहली मृत्यु मझिगावां पंचायत के अकड़हवा टोला निवासी कैलाश राम के 20 वर्षीय पुत्र महेश कुमार की हो गई। महेश बीते दो वर्षों से मधुमेह की बीमारी से लड़ रहा था। एक तो घर में गरीबी दूसरे परिवार में कम ही उम्र में पुत्र को मधुमेह हो जाने की वजह से परिजन पैसे की अभाव में छोटे -छोटे जगहों पर ईलाज करवाने लगे। पिता परिवार का भरण पोषण करने हेतु दूसरे शहरों में जाकर मजदूरी करता उससे जो पैसे बचता उससे पुत्र का ईलाज कराता। शनिवार को जब महेश की मृत्यु हुई तो उसके पिता कैलाश राम दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने ही गया था। मृतक का अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी बूढ़े बाबा परमेश्वर राम के कंधों पर आ गई। मृतक का अंतिम संस्कार सोन नदी के श्रीनगर के सोन नदी के श्रीनगर घाट पर किया गया।
वंही दूसरी मृत्यु प्रखंड के ही सरकोनी गाँव के इंद्रदेव यादव (68 वर्ष) पिता चतर्गुन यादव की हो गई। इंद्रदेव लंबे समय से लकवा से ग्रसित थे।इंद्रदेव बेसहारा थे वे कई वर्षों से अपने भाई रामदेनी यादव के यंहा रहकर अकेले जीवन यापन किया करते थे। मृतक का अंतिम संस्कार सोन नदी के डूमरसोता घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके दूसरे भाई छठु यादव ने दिया।