दो पड़ोसी क्षेत्र के सांसदों ने रविवार को भीम बराज सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण करते हुए एक समीक्षा बैठक की kandi

साकेत मिश्र की रिपोर्ट
         फोटो : मांग पत्र सौंपते भाजपाई। 
कांडी : दो पड़ोसी क्षेत्र के सांसदों ने रविवार को भीम बराज सिंचाई प्रणाली का निरीक्षण करते हुए एक समीक्षा बैठक की। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान पलामू सांसद वीडी राम व औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने दिल्ली की संस्था वेबकोस के अधिकारियों को त्वरित कार्य निष्पादन की हिदायत दी। दोनों सांसदों ने भीम बराज पुल व नहर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में कांडी मंडल भाजपा के नेता विनोद प्रसाद व गढ़वा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री सत्येन्द्र चौबे ने कांडी प्रखंड में मुकम्मल व सुदृढ़ सिंचाई सुविधा बहाल करने से संबंधित चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। सौंपे गये मांग पत्रों में उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के भीम बराज से निकली बायीं मुख्य नहर में कुरकुट्टा गांव से गवर्नर रोड के किनारे राणाडीह गांव होते हुए बारो नदी तक सिंचाई चैनल का निर्माण, भंडरिया में साइफन का निर्माण, ज़ीरो आर डी से मोरबे तक पक्के चैनल का निर्माण व निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग शामिल है। दोनों नेताओं ने सांसद द्वय को बताया कि भंडरिया में साइफन निर्माण नहीं होने से पचास एकड़ में एक नंबर की क्यारियां डूब बन जाती  हैं। इसमें खेती नहीं हो पाती। वहीं राणाडीह में चैनल निर्माण नहीं होने से राणाडीह व सोहगाड़ा की भूमि बंजर होती जा रही है। सांसदों ने दिल्ली से पहुंचे वेवकोस के पदाधिकारियों को काम में तेजी लाने का  का निर्देश दिया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa