गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक गढ़वा के साथ संयुक्त रूप से 2 अगस्त की रात्रि में मंडल कारा गढ़वा में कैदी सेल का औचक छापेमारी किया गया।
औचक छापेमारी हेतु उपायुक्त के द्वारा अलग-अलग दल गठित कर छापेमारी के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया जिसमें राज महेश्वरम अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, कुमार मयंक भूषण अंचल अधिकारी गढ़वा अरुणा कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा निकिता वाला कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा नितेश भास्कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मझिऑव और फणीश्वर रजवार प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडा अलग-अलग सेल में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के साथ उपस्थित होकर छापेमारी की है
उपायुक्त के द्वारा जेलर से कैदियों के सुविधा से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गई जिसमें बताया गया कि सभी कैदियों को समय पर चाय/ भोजनादि उपलब्ध कराया जाता है। स्वास्थ स्वास्थ्य विभाग प्रतिनियुक्ति है जो जेल के कैदियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करते हैं।