साकेत मिश्र
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत चोका गांव के नवडीहवा टोला व बेलहथ गांव के दर्जनों बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास दुबे ने फुटबॉल देते हुए सभी बच्चों से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। श्री दुबे ने कहा कि खेल के प्रति बच्चों के अलावे युवाओं की भी रुचि होनी चाहिए। जहां भी युवाओं को खेल सामग्री की जरूरत हो, अवश्य ही सूचित करें। उन्होंने कहा कि कांडी प्रखंड के युवा खेल क्षेत्र में बहुत पीछे हैं। खेल क्षेत्र में भी युवा करियर बना सकते हैं।