साकेत मिश्र की रिपोर्ट
कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी मनोज बैठा की 40 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी की मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े छः बजे की है। मौत का कारण ब्लड कैंसर होना बताया जा रहा है। परिजनों ने गढ़वा, डालटनगंज, बनारस, डिहरी, रांची सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया, किन्तु वह स्वस्थ नहीं हो सकी। मृतका अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र छोड़ गईं। 2022 में पहली पुत्री की शादी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका ने फ्यूजन बैंक से 65 हजार, एस वंदना बैंक से 44040 रुपए व गंगा आजीविका सखिमण्डल शिवपुर से 1 लाख 30 हजार रुपए लोन के रूप में ली थी। लोन के पैसे से बेटी की शादी की गई थी। बीमार महिला का इलाज भी कराया गया था। मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह में कर दिया गया।