साकेत मिश्र
कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला गांव निवासी स्वर्गीय भुखन बैठा के 35 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बैठा की अकस्मात मौत हो जाने की सूचना पाकर विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे मंगलवार को मृतक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की व शोकाकुल परिजनों धैर्य बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद भी की। उन्होंने आगे भी हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि किडनी की बीमारी से पीड़ित इंद्रजीत बैठा की मौत बीते रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे हो गई थी। वह एक निर्धन परिवार से था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया।
वहीं युवा समाजसेवी विकास दुबे उक्त गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। श्री दुबे ने कहा कि जब भी मेरी जरूरत आपलोग महसूस करें, मैं आपलोगों के साथ ततपरता के साथ खड़ा रहूंगा।