सुदूरवर्ती क्षेत्र ओढेया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया.15August

विशुनपुरा
प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ओढेया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया.
गांव में विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक झाखिया के साथ प्रभात फेरी भी निकाली गयी.
स्वतंत्रता दिवस पर मध्य विद्यालय ओढेया में प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद यादव ने शान से झंडोतोलन किया. वही करकचिया प्राथमिक विद्यालय में मोहन कुमार, उo मध्य विद्यालय पतिहारी में प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार, सरांग उo मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक जितेंद्र राम, जतपुरा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक नवनीत तिवारी, पीराटांड प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ऐश्वर्य नारायण पाल ने झंडोतोलन किया.
वही सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक झाखिया निकाली गयी. साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली गई.
इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर सहीदो की जय आदि नारे लगाए जारहे थे.

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa