वीआईपी का हुआ आगाज, सरोज चौधरी को मिला ताज vip

वीआईपी का हुआ आगाज, सरोज चौधरी को मिला ताज
लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी पार्टी चंदन साहनी

 *पार्टी* *सुप्रीमो* *करेंगे* *उत्तर* *प्रदेश* , *बिहार* *एवं* *झारखंड* *में* *संकल्प* *यात्रा* *:* *प्रो* . *राजकुमार* 

गढ़वा : विकासशील इंसान पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय राम दुलारी होटल के सभागार में बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वीआईपी के जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष महावीर चौधरी, सुभाष विश्वकर्मा,  एवं महासचिव ब्रह्मदेव चौधरी, सचिव राजू कुमार चौधरी, विजय राम और कोषाध्यक्ष महावीर चौधरी, संतोष चौधरी को बनाया गया। इसके अलावा गढ़वा विधानसभा प्रभारी बचनदेव चौधरी, बिश्रामपुर विधानसभा प्रभारी मंदीप मल्लाह, भवनाथपुर विधानसभा भरदुल चौधरी, डाल्टनगंज विधानसभा प्रभारी चौधरी बनाए गए। विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी चंदन साहनी ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर झारखंड में ताकतवर पार्टी बनकर उभरेगी। वीआईपी पार्टी के विचारधारा को अपनाते हुए काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी जी का सपना है कि निषाद समाज के साथ-साथ अन्य लोगों का भी हर क्षेत्र में विकास हो। 25 जुलाई को फूलन देवी शहादत दिवस के अवसर पर पटना से संकल्प यात्रा की शुरुआत हो रही है, जो बिहार उत्तरप्रदेश और झारखंड होते हुए पटना पहुंचेगी। इस संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे और अपने अधिकार और न्याय के लिए सड़क पर उतरेंगे। वहीं वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राज कुमार ने पार्टी को विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी के ऊपर जिम्मेवारी सौंपी है। नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है। उन्हें सुझाव देते हुए कहा है कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयासरत रहने की जरूरत है और जब अगले महीना वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी संकल्प यात्रा लेकर गढ़वा की धरती पर पहुंचेंगे तो उस समय हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करने की तैयारी में जुट जाएं। संकल्प यात्रा में सभी जाति- धर्म के लोगों को शामिल होने की सम्भावना व्यक्त की है। विकासशील इंसान पार्टी लगातार झारखंड के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है और निश्चित तौर पर इसका असर लोकसभा एवं विधानसभा में दिखेगा। अभी तक सभी पार्टियों ने निषाद समाज को छलने का काम किया है। लेकिन वीआईपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आज कुछ ऐसे नेता हैं जो समाज का नहीं बल्कि अपने भविष्य के बारे में चिंतिंत हैं। अपने समाज की प्रतिष्ठा को दांव पर रखकर दूसरे पार्टी के पीछे भटक रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि दूसरों के महल में रहने से अपने झोपड़ी में सुकून से रहना अच्छा है। मौके पर गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव मंदीप मल्लाह, प्रदेश महासचिव बचनदेव चौधरी, युवा समाजसेवी सुमेर कुमार चौधरी, विजय राम, राजकुमार राम, मथुरा विश्वकर्मा, शशि पासवान, संजय राम, प्रिंस शर्मा, प्रभु चौधरी, राजू कुमार चौधरी, विजय चौधरी, सुनील चौधरी, कन्हाई चौधरी, रविंद्र चौधरी, अमित चौधरी, राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

Latest News

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष Garhwa