गढ़वा--गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी के अध्यक्षता में “भारत जोड़ो की बात आम जनो के साथ”कार्यक्रम की शुरुआत ज़िला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक कर किया गया।बैठक के बाद प्रेस को सम्बोधित किया गया।इस मौक़े पर गढ़वा ज़िला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा की आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की सरलता के बाद आज दिनांक १६/०७/२०२३ को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसर “भारत जोड़ो की बात आम जनो के साथ” अभियान की शुरुआत आज गढ़वा में की गई।यह कार्यक्रम का समापन 05/09/2023 को शिक्षक दिवस के दिन ज़िले के शिक्षकों के सम्मान के साथ समपंन होगा।भावनाथपुर विधानसभा के प्रभारी धनंजय तिवारी ने कहा की इस कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य है की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की क़वायद शुरू की उसे हमें घर घर तक पहुँचाना है।आप सब जानते है कि जब पूरे भारत में महँगाई बेरोज़गारी नफ़रत चरम पर दिखाई देने लगी तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई थी
*भारत जोड़ो की बात आमजनो के साथ* ज़िला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कहा की अभियान के तहत ज़िला से सम्बंध प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, अखिल भारतीय काग्रेस के सदस्यगण, प्रदेश डेलिगेट ज़िला काग्रेस कमिटी के पदाधिकारी आमजनो काग्रेसजन लोगों के घर जाकर उनसे मिलने का काम करेंगे एव आदरणीय राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों एव संदेशों पर चर्चा करते हुए उनके साथ अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया में प्रसारित करेंगे।
इस मौक़े पर ज़िला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी,प्रदेश महासचिव सह गढ़वा ज़िला कांग्रेस प्रभारी सत्यनारायण सिंह,प्रदेश सचिव सह भावनाथपुर प्रभारी धनंजय तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी उदय नारायण तिवारी,ज़िला महासचिव डा परवेज़ आलम,त्रिपुरारी सिंह,ज़िला सचिव दिवाकर चौबे,गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र चौबे,रंका प्रखंड अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी,डंडई प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह,युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित पांडेय,धुरकी अध्यक्ष एकलाख अंसारी,रंका युवा अध्यक्ष मोशहिद अंसारी,संगमा अध्यक्ष आलोक यादव,रमना युवा अध्यक्ष गेयसुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे