किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। Kandi

साकेत मिश्र की रिर्पोट 
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत किशुन राज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के प्रांगण में शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय सचिव आनंद प्रकाश दुबे ने की। बता दें कि सत्र 2022-2023 में अध्ययनरत विद्यार्थी, जिन्होंने मैट्रिक में अच्छे अंकों से उतीर्ण हो कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है, उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें प्रेरणा कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, शिवानी चौबे, दिवाकर मिश्रा, आदर्श कुमार दुबे, अनुराग कुमार, चांदनी तिवारी, कल्पना कुमारी, रौशन पांडेय, नेहा कुमारी सहित अन्य का भी नाम शामिल है।सभी छात्र-छात्राओं को मैडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन शिक्षक राजू रंजन पाल ने किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवनीत कुमार द्विवेदी ने सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। जबकि विद्यालय सचिव आनंद प्रकाश दुबे ने बच्चों को भरोसा दिया कि आप सब आगे भी विद्यालय का नाम रौशन करें। जरूरत पड़ने पर विद्यालय परिवार हमेशा मदद करेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में विद्यालय सचिव आनंद प्रकाश दुबे ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर शिक्षक महेंद्र मिश्रा, सुनील दुबे, कृष्णा राम, नागेंद्र प्रसाद, अनिता वर्मा, नगमा सिदरा, रोजाना खातून, सृष्टि प्रभात, सुदेश्वर दुबे, अभिषेक दुबे, नागेंद्र मेहता, क्लर्क राजीव रंजन दुबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa