विनोद वर्मा का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति : झामुमो
वर्मा के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया शोक सभा
फोटो : शोक सभा में शामिल झामुमो कार्यकर्ता
गढ़वा : कुशल राजनीतिज्ञ, झामुमो का मजबूत स्तंभ विनोद वर्मा के निधन पर रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित शोक सभा में झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की गई।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर आदि ने कहा कि
स्व. वर्मा जी झामुमो के मजबूत के स्तंभ थे। ये वर्ष 2013 से लगातार लेखन का कार्य कर रहे थे। वे कुशल राजनीतिकार थे। इनके द्वारा विकास कार्य की गाथा लिखी गई एवं उसे सूचीबद्ध किया गया। वर्त्तमान में जो विकास कार्य दिख रहा है, वो इन्हीं का देन है। इनका कार्य मील का पत्थर साबित हुआ। इनके लेखन कार्य का सभी लोग कायल थे। ये झामुमो परिवार के वरिष्ठ राजनीतिकार रहे हैं। इनके बताये गए नक्शे कदम पर चलकर आज जो विकास कार्य हो रहा है, वैसा विकास कार्य आज तक इस गढ़वा जिला की धरती पर कभी नहीं हुआ था। वे विगत नौ माह से बीमार चल रहे थे। इनका निधन गत 27 जुलाई को चाईबासा में हो गया। इनके निधन से झामुमो परिवार मर्माहत है। पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके कार्य को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर मुख्य रूप से उक्त सहित शरीफ अंसारी, राजकिशोर यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ छोटू, कार्तिक पाण्डेय, आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, अहमद अली, फुजैल अहमद, कामेश्वर चौधरी, आशीष गुप्ता, मेराल राजेश बैठा, तौकीर आलम, फैजुल अहमद अंसारी, रामसागर यादव, मुक्तेश्वर पाण्डेय, इम्तेयाज अहमद, नसीम इमाम, लालमोहन पासवान, भरत केशरी, दिव्य प्रकाश केशरी, भिखम चन्द्रवंशी, मीना देवी आदि लोग उपस्थित थे।