झामुमो ने किया केंद्र व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन jmm

झामुमो ने किया केंद्र व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन
      फोटो -पुतला दहन करते झामुमो कार्यकर्ता 
गढ़वा। झामुमो केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार गुरूवार को शहर के रंका मोड़ पर केंद्र वक्ताआें व मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। मणिपुर में पिछले करीब तीन माह से हो रहे हिंसा और पिछल दिनों की शर्मसार करने वाली जघन्य अपराध पर केंद्र सरकार की चुप्पी और मणिपुर सरकार की रवैया के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान टाउन हॉल से मणिपुर के भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई। चिनियां मोड़ होते हुए रंका मोड़ पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। तत्पश्चात पुतला दहन किया गया। 
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर राज्य की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इसकी जानकारी केन्द्र एवं मणिपुर राज्य की सरकार को 77 दिनों के बाद प्राप्त होती है। ये भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। इस प्रकरण के दोषियों पर कार्रवाई करने के वजाय सिर्फ दो पंक्तियां बोल देना भाजपा के चाल एवं चरित्र को उजागर करता है। भाजपा की इस गलत मानसिकता के खिलाफ भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार एवं मणिपुर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी केन्द्रीय समिति सदस्य शंभू चन्द्रवंशी, शरीफ अंसारी, असर्फी राम, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ छोटू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, चंदा देवी, मेराल प्रमुख दीपमाला, प्रखण्ड अध्यक्ष फुजैल अहमद, फखरे आलम खान, करीब अंसारी, नुरूलहोदा अंसारी, कार्तिक पाण्डेय, जमील अंसारी, नीलू खान, मोख्तार अंसारी, मिन्हाज आलम, विपुल तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa