जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया crpf

दिनांक 13/07/2023 को गुप्त सूचना के आधार पर 172 वाहिनीं
सी०आर०पी०एफ० ने गढ़वा पुलिस के साथ थाना भंडरिया के अन्तर्गत आने वाले
तूमेर ग्राम के नजदीक जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया जिसके दौरान हाईड
आउट का पता चला जिसमें नक्सलियों द्वारा विभिन्न विस्फोटक सामग्री व अन्य
सामान जैसे- डेटोनेटर -67 नग, डिजीटल इलेक्ट्रिक मीटर- 02 नग, वर्दी-
01 नग, निडिल (सीरेंज) मैकेनिज्म के साथ- 75 नग, स्टील कंटेनर 07 नग,
नॉयलान रस्सी 36 नग, हथौड़ा व अन्य दैनिक उपयोग में आने वाले सामान
बरामद किए गए सर्च अभियान के दौरान ही ढाई किलो का एक नग आई.ई.डी.
बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही बम निरोधक दस्ते द्वारा नष्ट कर दिया
गया। इस अभियान का नेतृत्व श्री नृपेन्द्र कुमार सिंह, कमाण्डेंट 172 बटालियन
द्वारा किया गया। इस अभियान में बटालियन में द्वितीय कमान अधिकारी श्री
अमरेन्द्र कुमार सिंह, श्री विवेकानन्द, एडशिनल एस.पी. (आप्स) स्थानीय पुलिस
गढ़वा अन्य अधिकारी एवं कार्मिक भी सम्मिलित रहे।

Latest News

ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय : प्रिन्स Kandi