_______________________________
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई द्वारा *प्रथम चित्रकला अभ्यास वर्ग* का आयोजन मेलॉडी मंडल , गढ़वा में दिनांक : 18 जून 2023 दिन रविवार को प्रातः 7:00 बजे किया जा रहा है।
यह अयोजन संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की चित्रकला संयोजिका रिया राशि की देख-रेख में सम्पन्न होगा।
इस विषय में बताते हुए रिया राशि ने कहा कि वर्तमान समय में लोग मोबाइल में सिमटते जा रहे हैं जो कि भविष्य के लिए बेहद घातक है। कला के विभिन्न आयामों के माध्यम से हमारी भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुँचाने की चेष्टा निरन्तर की जाती रही है। इसलिए यह परम आवश्यक हो जाता है कि अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए अन्य कला विधाओं के साथ-साथ चित्रकला के माध्यम से भी हमें प्रयास करना ही चाहिए।
चित्रकला में रुचि रखने वालों के लिए संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई द्वारा मासिक चित्रकला अभ्यास वर्ग की शुरुआत की जा रही है। इसमें चित्रकला से जुड़े किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति सम्मिलित हो सकते हैं।
प्रत्येक महीने के तृतीय रविवार को चित्रकला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जाएगा।जिसमें चित्रकला में रुचि रखने वाले सभी कला साधक एक साथ मिलकर चित्र बनाएंगे। साथ ही विशेषज्ञ के द्वारा उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
चित्रकला अभ्यास वर्ग को सफल बनाने में संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय,पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी, गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ,उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय व ब्रजेश कुमार तिवारी ,मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा, सहमंत्री अंजलि शाश्वत, व्यवस्था संयोजक दया शंकर गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कौस्तुभ ,अनुभव तिवारी ,अतुल राज , कुमार गौरव गर्ग , कृषु राज , पुरुषोत्तम सिंह चंदेल, विश्वजीत कुमार, अजय रवि, संदीप केशरी शौर्य , जनसम्पर्क संयोजक विकास कुमार व दिव्य प्रकाश शुक्ल,लोककला संयोजक अरविंद कुमार तिवारी विशेष रूप से लगे हुए हैं।