उप मुखिया ने मनरेगा योजना में जेसीबी का प्रयोग करने की मनरेगा आयुक्त से की लिखित शिकायत,कार्रवाई की मांग manrega

डंडई से बिंदु कुमार की रिपोट 

रारो पंचायत के उप मुखिया ने मनरेगा योजना में जेसीबी का प्रयोग करने की मनरेगा आयुक्त से की लिखित शिकायत,कार्रवाई की मांग
डंडई प्रखंड के रारो पंचायत के उप मुखिया संगीता देवी ने उप विकास आयुक्त गढ़वा व मनरेगा आयुक्त रांची को  लिखित आवेदन देकर मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का प्रयोग करने की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में उप मुखिया संगीता देवी ने कहा है कि डंडई प्रखंड के रारों पंचायत के रारो गांव में मरचाईयाँ बघार से लोहरा डीह तक पथ मरम्मत कार्य संहित 3407 008004 आरसी 70 80 90 1082 166 में  सरेआम जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है। उन्होंने लिखा है कि ग्राम पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता पंचायत सचिव तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के मिलीभगत से  मनरेगा का कार्य जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। जो मनरेगा एक्ट का खुलेआम उल्लंघन है। आवेदन में कहा है कि उक्त योजना में  जेसीबी मशीन से कार्य होते वक्त का साक्ष्य भी मेरे पास है। उन्होंने मनरेगा आयुक्त से उक्त योजना को जांच कर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई  करने की मांग की है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa